---विज्ञापन---
OTT पर देखें Aamir Khan की ये 7 बेहतरीन फिल्में, एक ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 2000 करोड़

आमिर खान बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता हैं. क्योंकि वह अपने काम और किरदारों को बेहद परफेक्ट तरीके से निभाते हैं. वहीं, आज हम एक्टर की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसको लेकर आमिर खान को खूब सराहा गया. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

तलाश: साल 2012 की फिल्म 'तलाश' एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है. इस फिल्म में आमिर एक पुलिस ऑफिसर के रोल में है, जो कि एक मर्डर की जांच करते हैं. फिल्म में रानी मुखर्जी और करीना कपूर नजर आईं हैं. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

गजनी: 'गजनी' साल 2008 में रिलीज हुई थी और यह आमिर खान की बेस्ट फिल्मों में शामिल है. यह एक एक्शन रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जिसमें आमिर के साथ असिन नजर आईं थी. फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं और मुफ्त में जी5 पर.

3 इडिट्स: 2009 की फिल्म '3 इडिट्स' आमिर की आइकॉनिक फिल्म है. यह मूवी एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो सिर्फ किताबों का रट्टा नहीं मारता बल्कि उन्हें सीखता, समझता भी है. फिल्म में तीन दोस्तों के बारे में भी दिखाया गया है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

रंग दे बसंती: 2006 की मूवी 'रंग दे बसंती', कुछ ऐसे कॉलेज छात्रों के बारे में है, जो कि उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से जोड़ती है और जब उनके एक पायलट दोस्त की मौत होती है तो सभी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते हैं.इस मूवी को जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में देखें.

लगान: आमिर खान की फिल्म 'लगान' भी उनकी बेहतरीन मूवीज में से एक है. जो कि साल 2001 में रिलीज हुई थी. फिल्म आजादी से पहले की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई है. इस मूवी में आमिर और उनके गांव वाले मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलते हैं. फिल्म का हर एक सीन बेहद शानदार है. इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं.

पीके: फिल्म 'पीके' में आमिर की एक्टिंग और उनके किरदार को काफी पसंद किया गया है. यह फिल्म रिलीज से पहले ऐसे तो विवादों में रही, लेकिन इसके लिए सभी कलाकारों की खूब तारीफें हुईं. यह मूवी एक एलियन के बारे में है, जो धरती पर इंसानी रूप में आता है. फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखें.

दंगल: आखिर में हम बात करेंगे आमिर खान की सबसे बेहतरीन मूवी 'दंगल' की. जो कि साल 2016 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक महावीर फोगाट के बारे में है, जो कि कुश्ती किया करते थे और अपना सपना छोड़कर बाद में बेटियों को पहलवान बनाते हैं और वे फिर देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आती हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इस मूवी ने दुनिया भर में 2000 करोड़ का कलेक्शन किया था. जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है.