---विज्ञापन---
OTT Releases: ‘बॉर्डर 2’ से ‘जटाधरा’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में-सीरीज

OTT Releases: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. 16 से 22 मार्च 2026 के बीच OTT पर एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और सीरीज आ रही हैं. इस हफ्ते 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स शो और ‘बॉर्डर 2’ जैसी शानदार फिल्म आप ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं.

Border 2- बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ OTT पर दस्तक दे रही है. 20 मार्च 2026 से आप इस वॉर ड्रामा फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं.

Chiraiya- हिंदी भाषा की ये सीरीज इसी हफ्ते 20 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज हो रही है. ये एक सोशल ड्रामा सीरीज है, जिसमें दिव्या दत्ता, प्रसन्ना बिष्ट, टिन्नू आनंद, संजय मिश्रा लीड रोल में हैं.

Landlord- कन्नड़ फिल्म लैंडलॉर्ड इसी हफ्ते की 19 मार्च को रिलीज हो रही है. इस सोशल एक्शन ड्रामा फिल्म में दुनिया विजय, रचिता राम लीड रोल में हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन जगदीश कुमार ह्म्प्पी ने किया है.

जटाधरा- सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू स्टारर फिल्म जटाधरा भी अब ओटीटी पर आ रही है. इसे आप 20 मार्च 2026 से Zee5 पर देख सकते सकते हैं. ये एक माइथोलॉजिकल सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर पहले से ही मौजूद है.

हाल ही में ऑस्कर 2026 का आयोजन हुआ. इस अवॉर्ड शो को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एंजॉय कर सकते हैं. 16 मार्च से आप इसे देख सकते हैं.