Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

‘अक्षय खन्ना से बॉबी देओल’ तक, 90s के सुपरस्टार्स ने इन फिल्मों से किया कमबैक, बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही

फिल्म इंडस्ट्री के बीते कुछ साल काफी शानदार रहे हैं. वहीं, 90s के एक्टर्स ने भी कुछ ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिससे उन्होंने अपना कमबैक कर लिया है. क्योंकि लंबे वक्त से इन एक्टर्स को अच्छी फिल्में नहीं मिल रही थी और वो बॉक्स ऑफिस पर भी फ्लॉप हो रही थीं. वहीं, आज हम कुछ ऐसी ही एक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने बीते कुछ सालों में शानदार कमबैक किया है. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

बॉबी देओल 90 के दशक के सुपरस्टार एक्टर हैं, जिन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. हालांकि 2023 से पहले उनका करियर कुछ खास नहीं चल रहा था. वह एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे थे. लेकिन साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल बॉबी देओल के लिए सबसे लकी साबित हुई. बॉबी देओल ने इस फिल्म में अबरार का रोल किया था और उन्होंने फिल्म में एक गूंगे बहरे का रोल किया था. फिल्म में बिना एक डायलॉग के वह सारी लाइमलाइट ले गए थे. इस मूवी से वापस से लोगों के बीच एक्टर का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला.इस फिल्म ने 917 करोड़ तक की कमाई की थी.

सनी देओल: लिस्ट में बॉबी देओल के अलावा उनके बड़े भाई सनी देओल का नाम भी शामिल है. दरअसल, साल 2023 में आई उनकी फिल्म गदर 2 से उन्होंने इंडस्ट्री में कमबैक किया था. यह उनकी 1997 की मूवी गदर एक प्रेम कथा की सीक्वल है. फिल्म का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा गया और इसने दुनिया भर में 691 से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इस मूवी के बाद सनी देओल को कई फिल्में ऑफर हुईं और 2026 में आई उनकी बॉर्डर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही.

अक्षय खन्ना: अक्षय खन्ना के लिए साल 2025 सबसे शानदार रहा है. उनकी पहली फिल्म इस साल छावा रिलीज हुई थी, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में थे और अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरी फिल्म दिसंबर 2025 में धुरंधर रिलीज हुई थी. इस मूवी में वह रहमान डकैत के रोल में दिखे थे और फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. दोनों ही फिल्मों में उनके रोल को जबरदस्त तारीफें मिली थी. इसके बाद वह जल्द सनी देओल के साथ फिल्म इक्का में दिखाई देंगे.

अर्जुन रामपाल: एक्टर अर्जुन रामपाल भी 90 के दशक के चॉकलेट बॉय कहे जाते थे. वह भी सालों से एक अच्छी फिल्म के लिए तरस रहे थे. धुरंधर 1 में अक्षय खन्ना ने लाइमलाइट बटोरी, लेकिन धुरंधर 2 जो कि मार्च में रिलीज हुई. इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल को खूब तारीफें मिली. इस फिल्म में वह मेजर इकबाल के रोल में नजर आए थे और उनके किरदार को खूब पसंद किया गया.

शाहरुख खान: इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है. शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन तीन साल बाद जब उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर पठान से वापसी की तो सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले. इस साल उनकी सिर्फ एक मूवी नहीं बल्कि तीन फिल्में सुपरहिट रही थीं. पठान, जवान और डंकी, तीनों ही मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 1055 करोड़ की कमाई की थी.

First published on: Apr 11, 2026 02:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.