---विज्ञापन---
शुक्रवार को OTT पर रिलीज होते ही गर्दा उड़ाएंगी ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में और सीरीज, घर बैठे मिलेगा तगड़ा एंटरटेनमेंट

मार्च का यह हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. रोमांस, सोशल ड्रामा, हॉरर और कॉमेडी—हर जॉनर का कंटेंट इस बार डिजिटल स्क्रीन पर दस्तक दे रहा है. जहाँ एक तरफ पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकार आपको हंसने और सोचने पर मजबूर करेंगे, वहीं दूसरी ओर विजय सेतुपति और 'द राजा साहब' का हिंदी अवतार एक्शन का तड़का लगाएगा. 6 मार्च को जियो हॉटस्टार और जी5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर होने वाली ये रिलीज आपके वीकेंड को फुल पैसा वसूल बनाने वाली हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते की मस्ट-वॉच लिस्ट.

चिरैया (Chiraiya)- यह सीरीज समाज के उन अंधेरे कोनों की बात करती है जिन पर अक्सर चुप्पी साध ली जाती है. मैरिटल रेप और महिलाओं की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बनी यह सीरीज 'दिव्या' के इर्द-गिर्द घूमती है. कहां देखें- जियो हॉटस्टार

गांधी टॉक्स (Gandhi Talks)- विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी की यह फिल्म भ्रष्टाचार और लालच के खिलाफ एक अनोखा संदेश देती है. 'साइलेंट' डार्क कॉमेडी होने के बावजूद यह फिल्म अपनी कहानी से काफी कुछ कह जाती है. कहां देखें- जी5 (ZEE5)

टेड सीजन 2 (Ted Season 2)- अगर आपको शरारती टेडी बियर और जॉन बेनेट की दोस्ती पसंद आई थी, तो इसका दूसरा सीजन आपको और भी ज्यादा गुदगुदाने वाला है. टीनएज की मस्ती और टेड की बदमाशी इस बार नए स्तर पर होगी. 6 मार्च से स्ट्रीमिंग शुरू होगी.

द राजा साहब - हिंदी (The Raja Saab)- साउथ सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म के दक्षिण भारतीय वर्जन ने फरवरी में ही धूम मचा दी थी. अब उत्तर भारतीय फैंस का इंतजार खत्म हो रहा है और इसका हिंदी वर्जन रिलीज के लिए तैयार है. कहां देखें- जियो हॉटस्टार

जब खुली किताब (Jab Khuli Kitaab)- पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया स्टारर यह फिल्म एक बुजुर्ग जोड़े की अनोखी प्रेम कहानी और कॉमेडी का मिश्रण है. सौरभ शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिश्तों के नए नजरिए को पेश करती है. कहां देखें- जी5 (ZEE5)

वॉर मशीन - ओटीटी पर शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज में 'वॉर मशीन' का नाम भी शामिल है. इस साइंस-फिक्शन मिलिट्री एक्शन-थ्रिलर 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसमें एक ट्रेनिंग मिशन को अचानक से रोबोटिक खतरों के खिलाफ असली युद्ध में बदलते देख सकते हैं.