---विज्ञापन---

Drishyam छोड़िये, Netflix पर मौजूद ये 5 मर्डर मिस्ट्री उड़ा देंगी होश, हर एक सीन में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

ओटीटी पर तमाम सस्पेंस, क्राइम थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. अगर आप रहस्यों से भरी क्राइम मिस्ट्री फिल्में देखना पसंद करते हैं. तो नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी ही मर्डर मिस्ट्री फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी बेहद शानदार है और हर एक सीन में जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

महाराजा: लिस्ट में सबसे पहला नाम विजय सेतुपति स्टारर फिल्म 'महाराजा' है. यह फिल्म एक शांत स्वभाव के नाई के बारे में है, जिसके घर में चोरी होती है और इसकी शिकायत के लिए वह पुलिस स्टेशन जाता है. वह नाई लगातार उस आदमी की तलाश करता है, जिसने चोरी की होती है, क्योंकि उसे पकड़ने के पीछे एक गहरा राज छुपा होता है. फिल्म की एंडिंग में जो राज सामने आता है, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

देवा: शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'देवा' भी एक मिस्ट्री थ्रिलर है. यह फिल्म एक पुलिस ऑफिसर के बारे में है, जिसके साथी ऑफिसर दोस्त का मर्डर हो जाता है और वह उसकी जांच करता है. हालांकि इस बीच उसका एक्सीडेंट होता है और वह अपनी याददाश्त खो बैठता है. धीरे-धीरे जब उसके आगे उस मर्डर का राज खुलता है तो वह खुद भी हैरान हो जाता है.

मोनिका ओ माय डार्लिंग: 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' फिल्म एक रोबोटिक्स एक्सपर्ट की अचानक हत्या और एक खतरनाक साजिश के बारे में है. इस रोबोटिक एक्सपर्ट को मोनिका नाम की महिला ब्लैकमेल करती है, जिसमें वह फंस जाता है और बाद में लगातार हत्याओं का सिलसिला शुरू होता है. फिल्म में डार्क ह्यूमर भी देखने को मिलता है.

हसीन दिलरूबा: 'हसीन दिलरूबा' भी एक बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री है. यह फिल्म एक महिला के बारे में है, जिसका पति एक धमाके में मारा जाता है. लेकिन इसके पीछे कई राज छिपे होते हैं और आखिर में खुलासा होता है कि उस धमाके में उसका पति नहीं बल्कि कोई और मारा जाता है. इस फिल्म की एंडिंग बेहद दिलचस्प है.

सेक्टर 36: साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'सेक्टर 36' एक रियल लाइफ घटना पर आधारित है. इस फिल्म में निठारी कांड के बारे में दिखाया गया है, जहां पर अचानक से छोटे बच्चे गायब होने लगते हैं और बाद में जांच में पता चलता है कि इन सबके पीछे निठारी के एक रईस आदमी और उसके नौकर का हाथ है. इस फिल्म का हर एक सीन बेहद खतरनाक और चौंकाने वाला है.

First published on: Mar 15, 2026 11:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.