---विज्ञापन---
200 फिल्मों की हीरोइन, राजेश खन्ना-धर्मेंद्र से लेकर सलमान-शाहरुख तक संग किया काम, आज भी जीत रहीं दर्शकों का दिल

आज हम आपको बॉलीवुड की एक बहुत की टैलेंटेड और हसीन अदाकारा के बारे में बता रहे हैं. सालों से इंडस्ट्री में छाई इस अदाकारा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार किरदार निभाए. कभी राजेश खन्ना-धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार की हीरोइन बनी, तो कभी सलमान-शाहरुख की मां.

हम बात कर रहे हैं 60 के दशक से लेकर अबतक इंडस्ट्री में छाई अदाकारा फरीदा जलाल की, जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक आइकॉनिक किरदार निभाए हैं. शुरुआत में उन्होंने लीड किरदार निभाए, लेकिन बाद में उन्हें साइड रोल से खास पहचान मिली.

फरीदा जी स्कूल के दिनों से ही अच्छी डांसर थीं. स्कूल में होने वाले फंक्शन में एक्ट्रेस को हमेशा भारतीय डांसर के तौर पर चुना जाता था. उनके इसी टैलेंट ने उन्हें फिल्मों में ला दिया.

एक वीडियो में फरीदा ने बताया कि स्कूल के बाद फिल्मफेयर के यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स टैलेंट हंट में हिस्सा लिया, जहां पहली बार 12 कैमरों के सामने स्क्रिप्ट पढ़ने का मौका मिला.

उस वक्त स्कूल से निकली बच्ची के लिए सभी सवालों को फेस करना मुश्किल था लेकिन फिर भी फरीदा ने अच्छे से इम्प्रेस करके फाइनल में जगह बनाई और फिर उन्हें उनकी पहली फिल्म भी मिल गई, जिसका नाम था 'तकदीर'.

राजेश खन्ना-धर्मेंद्र से लेकर सलमान-शाहरुख संग उन्होंने कई किरदार निभाए हैं. पर्दे पर उनकी अदाकारी हर फिल्म में छाप छोड़ने का काम करती है. 200 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली फरीदा आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं. हाल ही में फरीदा इस साल आई फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहीद कपूर की दादी के किरदार में दिखी थीं.