---विज्ञापन---

Dhurandhar के रहमान डकैत ने Farah Khan को किया था ‘ट्रॉमेटाइज’! Akshay Khanna सेट पर फेंकते थे सामान, बोलीं-‘अच्छे इंसान नहीं थे..’

धुरंधर फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत वाला किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी और अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रोल में ऐसे जचे थे कि लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे थे. हालांकि हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने अक्षय खन्ना को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया था. उन्होंने ये भी कहा है कि अक्षय के साथ काम करना बहुत मुश्किल भरा था.

दरअसल, हाल ही में फराह खान रणवीर अल्हाबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची थी. जहां उन्होंने तमाम चीजों के बारे में बात की. इन चीजों जैसा कि धुरंधर 2 चर्चा में है, तो उन्होंने अक्षय खन्ना को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि कैसे अक्षय ने उन्हें टॉमेटाइज कर दिया था. दरअसल, फराह ने कहा, " 90 के दशक में मैंने अक्षय के साथ दो-तीन फिल्मों में काम किया था और उसके बाद मैं टॉमेटाइज हो गई थी. क्योंकि वह उस समय बिल्कुल अलग इंसान थे. हां वो इंट्रोवर्ट थे, लेकिन सेट पर अच्छे इंसान नहीं थे. जब भी मुझे पता चलता कि किसी फिल्म में अक्षय खन्ना है तो मैं कह देती थी कि मेरे पास डेट्स नहीं हैं.

इस बीच फराह ने ये भी बताया कि अक्षय कैसे अपने झड़ते बालों के कारण बहुत ज्यादा परेशान थे. उन्होंने कहा, " मुझे लगता है कि उस समय उन्होंने खुद कहा था कि उनके बाल झड़ रहे हैं. वह हमेशा चिड़चिड़े बने रहते थे. कई बार सेट पर सामान फेंक देते थे और कहते थे ये कैसा डॉयलॉग है? उनका बर्ताव उस वक्त कुछ ऐसा ही था."

हालांकि इंटरव्यू के दौरान फराह ने बताया कि कुछ वक्त के बाद अक्षय खन्ना को लेकर उनकी राय काफी बदल गई थी. फराह की पहली डायरेक्शन 'फिल्म दिल चाहता है' थी, जिसमें अक्षय खन्ना भी नजर आए थे और यह फराह का पहला प्रोजेक्ट था इस कारण वह उनके साथ काम करने से इनकार नहीं कर सकती थीं. फराह ने कहा, "उस समय तक अक्षय में बहुत बदलाव आ चुका था और वो अपने बाल झड़ने की समस्या को भी स्वीकार कर चुके थे और पहले से काफी शांत रहने लगे थे. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह बहुत रिलैक्स और चिल रहते थे.

फराह ने ये भी बताया कि कैसे अक्षय हमेशा पानी या फिर बारिश होने पर हमेशा कैप पहने रहते थे. क्योंकि फिल्म ताल में बारिश वाले सीन के दौरान भी अपना सिर ढके हुए थे. लेकिन दिल चाहता है के बाद उनमें काफी बदलाव आया. साथ ही उन्होंने अक्षय के डांस की तारीफ की. उन्होंने बताया कि, "और वो एक शानदार डांसर भी हैं. अगर आप कोई कहता रहे गाना देखें, तो उसमें वह आमिर और सैफ से अच्छा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि फिल्म धुरंधर में फा9ला गाने में अक्षय खन्ना का एक डांस स्टेप्स भी जमकर वायरल हुआ था. इस गाने पर और उस डांस स्टेप्स पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स और वीडियो बने थे. बता दें कि फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. हालांकि इसके दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना नजर नहीं आएंगे. क्योंकि पहले पार्ट में ही उनके किरदार रहमान डकैत की मौत हो जाती है. अक्षय सिर्फ फ्लैश बैक सींस में दिखाई दे सकते हैं.

First published on: Mar 14, 2026 05:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.