---विज्ञापन---
‘आमिर खान तुझे गोद में…’ Fanaa के डायरेक्टर ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘नहीं जाना…’

Fanaa Director on Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'फना' को रिलीज हुए 20 साल हो गए हैं. इस फिल्म की कहानी आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. वहीं इसके गाने आज लोगों के बीच काफी पॉपुलर और फेमस हैं. अब सालों बाद 'फना' डायरेक्टर कुणाल कोहली ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

'फना' के डायरेक्टर कुणाल कोहली ने बताया कि इस फिल्म में आमिर खान को लाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. कुणाल ने सालों बाद फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

फिल्म 'फना' के कास्टिंग प्रोसेस के बारे में बात करते हुए कुणाल कोहली ने बताया कि शुरुआत में आमिर खान को फिल्म लेना आसान फैसला नहीं था, क्योंकि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को कुछ परेशानियां थीं.

कुणाल कोहली ने कहा, 'जब मैं आमिर खान से बात करना चाहता था, तो आदित्य चोपड़ा ज्यादा एक्साइटेड नहीं थे. उन्होंने कहा, 'अरे यार! आमिर टाइम पास करेगा. तुझे अपनी गोद में 6 महीने के लिए बिठाएगा, फिर नहीं कह कहेगा.'

कुणाल कोहली ने आगे कहा, 'आदित्य ने ये भी कहा कि बहुत समय बर्बाद होगा. तुम्हें समय बर्बाद करना है, तुम करो.' उन्होंने मुझसे हंसते हुए कहा, 'अच्छा, तुम्हारी एक पिक्चर हिट हो गई, तुम्हें आमिर खान चाहिए?' मैंने कहा कि मैं उन्हें पहली फिल्म में भी चाहता था. 'और जब मुझे पहली फिल्म में ऋतिक रोशन मिले, तो मुझे अब आमिर खान के पास क्यों नहीं जाना चाहिए?'

कुणाल कोहली ने बताया कि जब उन्होंने आमिर को कहानी सुनाई, तो वो इससे तुरंत से जुड़ गए. आमिर ने एक हफ्ते के अंदर कहानी सुनी. फिर उन्होंने अंग्रेजी के बजाय उर्दू में स्क्रिप्ट लिखने को कहा. मैंने एक हफ्ते में ड्राफ्ट पूरा कर लिया, लेकिन दो हफ्ते बाद उनके पास वापस गया क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि उन्हें लगे कि मैंने डायलॉग एक हफ्ते में लिखे हैं.