---विज्ञापन---

Exclusive: Kriti Sanon संग शादी तोड़ने के पल को Paramvir Cheema ने बताया खास, Sunny Deol संग स्क्रीन शेयर करने पर कही ये बात

सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और यह मूवी जबरदस्त हिट रही है. दूसरी फिल्म तेरे इश्क में नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी. इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया और इस फिल्म से डेब्यू करने वाले परमवीर चीमा ने हाल ही में E24 के साथ खास बातचीत की. जिन्होंने ओटीटी पर तमाम फिल्मों में काम किया है. परमवीर चीमा 'टब्बर', 'चमक', और 'ब्लैक वॉरंट', इश्कियापा में नजर आ चुके हैं. ओटीटी पर उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है और हाल ही में वह बॉर्डर में 'सूबेदार निशान सिंह' के रोल में नजर आएं है. इसके अलावा उन्होंने 2025 की कृति सेनन और धनुष स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क' में जसजीत शेरगिल का रोल किया है. उन्होंने ई24 से खास बातचीत के दौरान बॉर्डर 2 और तेरे इश्क में काम करने को लेकर अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल, स्पेशल मोमेंट के बारे में भी बताया.

दरअसल जब एक्टर से पूछा गया कि फिल्म कि शूटिंग के दौरान उनका सेसबसे ज्यादा यादगार पल कौन सा था, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे. इसपर परमवीर ने कहा, " कृति के साथ एक सीन था, जब हमारी शादी हो रही है मैं गठबंधन खोल देता हूं. उस सीन से पहले आनंद सर मेरे पास आए थे और उन्होंने मुझसे कहा था कि ये सीन बहुत अहम है परम. ये पूरे किरदार की सोल है. इस सीन से ही पूरा किरदार बनेगा." तो परम ने इसपर आनंद से कहा, " ठीक है सर इतना प्रेसर मत डालो, कहीं ऐसा न हो प्रेसर से सीन हो ही ना.

एक्टर ने बताया कि उन्होंने यह पूरा सीन सिंगल टेक में कर दिया और सेट पर मौजूद सभी लोग उनके लिए तालियां बजाने लगे थे. हालांकि एक्टर ने सबसे कहा था कि तालियां मत बजाओ, क्योंकि अगला सीन अभी बाकी है. इस सीन पर परमवीर की जमकर तारीफ हुई. डायरेक्टर आनंद से लेकर कृति सेनन ने परमवीर की खूब तारीफ की. एक्टर ने बताया था कि, "इस सीन को करते हुए उन्हें ग्लिसरीन की जरूरत नहीं पड़ी थी, बल्कि सच में ही उनके आंखों में आंसू आ गए थे. " एक्टर के लिए ये पल सबसे खास था और वह अक्सर ही इसके बारे में बात करते हैं.

इस बीच एक्टर ने बॉर्डर 2 को लेकर भी बात की. उनसे पूछा गया कि जब बॉर्डर 2 ऑफर हुई थी और उन्हें पता चला था कि वो सनी देओल के साथ काम करने वाले हैं, तो कैसा महसूस हुआ था. सनी देओल संग काम करने को लेकर कहा, " बॉर्डर 2 और ऊपर से सनी देओल, तो दोनों ही चीजें बहुत बड़ी थी मेरे लिए. लेकिन मुझे थोड़ा सा डर भी रहता था कि इतनी बड़ी फिल्म जब आपके हाथ में आए और इतने बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिले तो डर भी रहता है कि मैं कहीं हीरो बन पाऊंगा या लोग मुझे सिर्फ छोटे हीरो या साइड रोल में ही देखना शुरू कर देंगे, क्योंकि मैंने बहुत मेहनत की. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और मैंने डायरेक्टर से भी बात कर ली थी कि सर मेरा रोल वेस्ट मत करना. मैं हमेशा ही डायरेक्टर से पहले ही बात कर लेता हूं परेशान होने से अच्छा. क्योंकि फिर आप अच्छे से काम नहीं कर पाते हो, प्रेशर बना रहता है इसलिए अच्छा है कि आप पहले ही बात कर लो."

अपने स्ट्रगल और रिजेक्शन को लेकर बात करते हुए परमवीर ने कहा, " पहले जब आप मुंबई आते हैं, तो आपको लगता है कि सब कुछ आसान है और चीजें आसानी से हो जाएंगी. एक्टर गुड लुकिंग होते हैं, तो इससे ज्यादा क्या चाहिए और मैं इसी सोच के साथ आया था. लेकिन यहां आकर रियलिटी चेक मिलता है." एक्टर ने ये भी बताया कि उन्हें लगता था कि सिर्फ हीरो की कास्टिंग होती होगी और बाकी सबको ऐसे ही फिल्मों में ले लिया जाता होगा. हालांकि जब उन्हें पता चला कि हर एक किरदार की कास्टिंग होती है और इस इंडस्ट्री में बहुत कंपटीशन है, तो इससे उन्हें रियलिटी का पता चलता है. एक्टर ने आगे बताया कि, " मुंबई में रहना बहुत स्ट्रगल है. बहुत एक्सपेंसिव है. खाना खुद बनाना, रेंट देना, फिर- एक एक चीज का ध्यान रखना. उसके बाद ऑडिशन देना और रिजेक्शन देखना. " इस दौरान एक्टर ने ये भी कहा कि हर एक्टर को रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है. उनका मानना है कि ऐसा कोई एक्टर नहीं जिसने रिजेक्शन फेस ना किया हो. उन्होंने ये भी कहा कि रिजेक्शन के कारण ही कोई भी अपनी एक्टिंग या काम पर ज्यादा मेहनत करता है.

ओटीटी को लेकर भी परमवीर ने बात की. जब उनसे पूछा गया कि ओटीटी पर वह अपना करियर किस तरह से देखते हैं. इसपर एक्टर ने कहा, "ओटीटी के कारण ही मुझे चांस मिला है. अपनी परफॉर्मेंस दिखाने का. क्योंकि किसी भी फिल्म में तो बहुत टाइम लग जाता. ओटीटी के कारण ही बहुत सारे नए एक्टर्स के लिए भी दरवाजे खुले हैं. ओटीटी के कारण ही इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया.

First published on: Mar 06, 2026 03:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.