Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

2023 की इस फिल्म ने ओटीटी पर फिर मचाया तहलका, एक्शन और थ्रिल से हटा नहीं पाएंगे नजरें

OTT Trending: 3 साल पुरानी इस फिल्म ने ओटीटी पर एक बार फिर कब्जा कर लिया है. साल 2023 में रिलीज हुई इस मूवी की दीवानगी आज भी कम नहीं हुआ है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और अब अचानक ओटीटी पर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.

OTT Trending: आज हम आपको तीन साल पुरानी एक ऐसी मूवी के बारे में बता रहे हैं, जो फिलहाल ओटीटी की टॉप 10 ट्रेंडिंग में लिस्ट में छा गई है. इस फिल्म की कहानी सालों बाद भी दर्शकों की पहली पसंद हुई है. इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में हैं. 75 साल की उम्र में भी उनका स्टारडम कम नही हुआ है. उनकी फिल्में जमकर पसंद की जा रही हैं.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'जेलर' की, जो एक बार फिर अचानक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगी है. हाल ही में इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है. ऐसे में दर्शक ओटीटी पर फिल्म का पहला पार्ट भी देख रहे हैं.

---Advertisement---

बड़े कलाकारों का कैमियो

जेलर में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, विनायकन, वसंत रवि और योगी बाबू लीड रोल में हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के कैमियो शामिल हैं.

फिल्म की कहानी

बात करें ‘जेलर’ की कहानी की तो इसमें ‘मुथुवेल पांडियन’ यानी टाइगर की फैमिली दिखाई है. मुथुवेल एक रिटायर्ड जेलर है और अपनी पत्नी, बेटे-पोते के साथ एक शांत और साधारण जिंदगी जी रहा हो रहा होता है. मुथुवेल का बेटा पुलिस ऑफिसर है और प्राचीन मूर्तियों की तस्करी के मामले की शतह तक जाने की कोशिश करता है और अचानक गायब हो जाता है.

---Advertisement---

क्लाइमेक्स चौंका देगा

ऐसे में मुथुवेल अपने बेटे का बदला लेता है और मूर्तियों की तस्करी के मामले का भी पर्दाफाश करता है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होने देती. इसका क्लाइमेक्स देखकर आप चौंक उठेंगे.

'जेलर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

2023 में रिलीज हुई 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. सैकनिल्क के मुताबिक, महज 200 करोड़ रुपये के बजट में भारत में 348.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 604.74 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. फ़िलहाल ये फिल्म प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

---Advertisement---
First published on: Oct 25, 2026 08:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो