Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

फैमिली के साथ OTT पर देखने के लिए बेस्ट हैं ये 5 फिल्में, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर

Comedy Movies: अगर घर बैठे अपनी फैमिली के साथ कोई शानदार फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 बेहतरीन कॉमेडी-ड्रामा फिल्में लेकर आए हैं.

Comedy Movies: आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 बेहतरीन कॉमेडी-ड्रामा फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी कहानी आपका दिल जीत लेंगी. खास बात ये है कि इन पांचों फिल्मों को आप अपनी फैमिली के साथ आराम से देख सकते हैं. इन पांचों फिल्मों में आपको फैमिली ड्रामा के साथ कॉमेडी का भरपूर तड़का और कहानी को दिलचस्प बनाने वाले कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Badhai Ho

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर साल 2018 में आई फिल्म ‘बधाई हो’ का नाम है. ये फिल्म एक अधेड़ उम्र के माता-पिता की कहानी है, जिनकी बड़ी उम्र में प्रेगनेंसी की खबर सुनकर उनका शादी की उम्र का बड़ा बेटा और समाज हैरान रह जाते हैं. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी अंत में आपको इमोशनल कर देगी. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Chillar Party

साल 2011 में आई फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ एक सोसायटी में रहने वाले शरारती और बेफिक्र बच्चों के एक गैंग की कहानी है. एक बार सोसायटी में गाड़ियां साफ करने वाले एक अनाथ बच्चे ‘फटका’ और उसके प्यारे आवारा कुत्ते ‘भीडू’ की एंट्री होती है, जिसके बाद सोसायटी में रहने वाले बच्चों का स्वाभाव बदल जाता है. बाद में उनकी दोस्ती हो जाती. आगे की कहानी में ‘भीडू’ को बचाने के लिए सभी साथ आते हैं. इसकी कहानी आपको JioHotstar पर मिल जाएगी.

Do Dooni Chaar

‘दो दूनी चार’ दिल्ली के एक मिडिल क्लास स्कूल टीचर संतोष दुग्गल और उनके परिवार की कहानी है, जो अपनी सीमित सैलरी में गुजारा करते हैं. कहानी में मोड़ तब आता है जब एक पारिवारिक शादी में जाने के लिए उन पर कार खरीदने का दबाव बनता है, जिसके लिए वे कई तरह के जुगाड़ और समझौते करते हैं. इस फिल्म में परिवार के संघर्ष को बड़ी खूबसूरती से दिखाया है.

---Advertisement---

The Lunchbox

डब्बो के डिस्ट्रीब्यूशन में हुई एक गलती के कारण एक अकेले और रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारी साजन फर्नांडीस को एक उदास हाउसवाइफ ईला का भेजा हुआ लंचबॉक्स मिल जाता है. इस गलती के बाद दोनों के बीच खाने के डिब्बे में चिट्ठियों के जरिए बातें शुरू हो जाती हैं. दोनों एक-दूसरे से सुख-दुख शेयर करते हैं. ये फिल्म आपका दिल जीत लेगी. JioHotstar आप इस फिल्म को देख सकते हैं.

Bro Daddy

‘ब्रो डैडी’ जॉन और उनके बेटे ईशो की कहानी है, जो आपस में दोस्तों की तरह रहते हैं. कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब दोनों के जीवन में एक ही समय पर अनएक्सपेक्टेड प्रेगनेंसी की खबरें सामने आती हैं, जिससे पूरा परिवार उलझन में पड़ जाता है. इसके बाद फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलता है. ये फिल्म भी आपको JioHotstar पर मिल जाएगी.

---Advertisement---
First published on: Oct 25, 2026 06:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो