---विज्ञापन---
New OTT releases (October 26-November 1): ‘अक्का’ से लेकर ‘ऑब्सेशन’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर आ रहीं 7 बेहतरीन फिल्में-सीरीज
New OTT releases (October 26-November 1): इस हफ्ते 26 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक, OTT पर कई नई फिल्में और शो आ रहे हैं. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म पर पूरा हफ्ता मजेदार होने जा रहा है.
New OTT releases (October 26-November 1): इस हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है. लिस्ट में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे स्टारर क्राइम थ्रिलर 'अक्का' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर 'ऑब्सेशन' भी आ रही है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
The One About Matthew Perry - Netflix (October 27)
'द वन अबाउट मैथ्यू पेरी' (The One About Matthew Perry) प्रसिद्ध अमेरिकी एक्टर मैथ्यू पेरी के जीवन पर बनी एक विशेष डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. तेन भागों वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज 27 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
Drive: The Pretenders - Amazon Prime Video (October 28)
'ड्राइव: द प्रिटेंडर्स' एक जर्मन रेसिंग-रोमांस फिल्म है, जो तमारा लश के वॉटपैड (Wattpad) नॉवेल से प्रेरित है. इसकी कहानी डेंटे अननजियाटा (अमीन बाहमेद) और सारा जेनकिंस (लिसा-मैरी कोरोल) के इर्द-गिर्द घूमती है. डेंटे एक विवादित फॉर्मूला 1 चैंपियन है जो अपनी साख बचाने की कोशिश कर रहा है, जबकि सारा एक टैलेंटेड पिट मैकेनिक है, जो अपना खुद का प्रोफेशनल रेसिंग करियर शुरू करने के लिए दृढ़ है.
You, Me, Us - Netflix (October 29)
ये एक इटैलियन रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. फिल्म 29 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसकी कहानी सिमोन और लूसिया नाम के एक जोड़े की है, जो एक-दूसरे से काफी अलग हैं. जब वो एक बच्चे को गोद लेने का फैसला करते हैं, तो उनकी अलग पृष्ठभूमि और दुनिया को देखने का नजरिया उनके रिश्ते की परीक्षा लेता है.
Akka - Netflix (October 30)
'अक्का' एक पीरियड क्राइम थ्रिलर है. इसकी कहानी दक्षिण भारत के एक काल्पनिक शहर 'पेर्नुरू' में सेट है, जहां अंडरवर्ल्ड पर महिलाओं का कब्जा है और यहां 'गैंगस्टर रानियों' का एक शक्तिशाली गुट राज करता है. यह सीरीज भवानी (कीर्ति सुरेश) और रुद्रा (राधिका आप्टे) के बीच की जबरदस्त दुश्मनी को दिखाती है. आगे की कहानी के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.
Meethe Mein Kya Hai - Netflix (October 30)
'मीठे में क्या है' एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जो कई पीढ़ियों वाले एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो पुराने रहस्यों और पीढ़ियों के बीच के टकरावों से जूझ रहा है. उनके पहले से ही उलझे हुए रिश्तों में तब एक अप्रत्याशित मोड़ आता है, जब अचानक शादी की खबर से घर का उत्सव भंग हो जाता है.
Obsession - JioHotstar (October 30)
हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इस हफ्ते JioHotstar पर रिलीज हो रही है. इसमें एक लड़का अपने बचपन के क्रश को अपने प्यार में फंसाने की कोशिश करता है. लेकिन, उसकी ये इच्छा एक भयानक मोड़ ले लेती है. लड़की एक सनकी स्टॉकर बन जाती है और सबकी हत्या करने पर उतारू हो जाती है.
Apocalypse Z: New World - Amazon Prime Video (October 31)
ये फिल्म एपोकैलिप्स जेड: द बिगिनिंग ऑफ द एंड के आगे की कहानी है. इसकी कहानी जीवित बचे लोगों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है जो जरूरी सामान की तलाश में एक खतरनाक मिशन पर निकलते हैं. लेकिन आगे जाकर ये मिशन जीवन-मरण की लड़ाई में बदल जाता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.