Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, जबरदस्त कहानी ने जीत लिया दर्शकों का दिल

Netflix Trending: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है. ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स टॉप 10 में नंबर 1 बन गई है. आइए इस मूवी के बारे में जानते हैं.

Netflix Trending: अगर आप कोई नई क्राइम थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं तो आज हम आपको हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई एक ऐसी हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कहानी आपका दिल जीत लेगी. क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही छा गई है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल में शामिल हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे घूसखोर पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है जो सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाना जानता है. पैसों के चक्कर में एक रात वो एक होटल में रेड मारता है. उसी होटल से थोड़ी दूर पर एक लड़की बहुत बुरी हालत मिलती है.

---Advertisement---

छिपे हैं कई राज

ऐसे में वहां, मौजूद लोग उस लड़की की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हैं. इस केस की पूरी जिम्मेदारी अजय निरवित (मनोज बाजपेयी) को सौंपी जाती है. इस पूरे मामले में आगे कई राज सामने आते हैं.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘गजब रात’ की, जिसे नीरज पांडे और रितेश शाह ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्मे में मनोज बाजपेयी, मेघना अग्रवाल और दिव्या दत्ता जैसे स्टार्स शामिल हैं.

---Advertisement---

मनोज बाजपेयी की शानदार एक्टिंग

2 घंटे 3 मिनट की इस फिल्म की कहानी में शुरू से अंत तक सिर्फ एक ही सस्पेंस है, वो है कि उस लड़की पर क्यों और किसने हमला किया है. मनोज बाजपेयी ने इसमें कमाल की एक्टिंग की है.

नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग

आईएमडीबी पर इस फिल्म को 6 रेटिंग मिली है. फिलहाल नेटफ्लिक्स टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. पहले इस फिल्म का टाइटल घूसखोर पंडत था. हालांकि, ब्राह्मण समाज की तरफ से पंडत शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई थी. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के टाइटल को बदलकर गजब रात किया.

---Advertisement---
First published on: Oct 24, 2026 03:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो