---विज्ञापन---
इमरान हाश्मी की हीरोइन, जो करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ बनी साध्वी, कभी ब्लॉकबस्टर गाने से मचा दिया था तहलका

आज हम आपको बॉलीवुड की एक बड़ी ही हसीन, खूबसूरत और बोल्ड अदाकारा के बारे में बता रहे हैं. इमरान हाशमी संग काम कर चुकी इस हीरोइन ने अपने किरदार से बड़े पर्दे पर आग लगा दी थी. इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में ग्लैमर की नई परिभाषा लिखी थी. लेकिन अब ये खुद बॉलीवुड से गायब हो चुकी हैं.

साल 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली इस हसीना का नाम तनुश्री दत्ता है, जिन्होंने बॉलीवुड में आते ही तहलका मचा दिया था. आज एक्ट्रेस भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने विवादों से हमेशा सुर्खियों में रही हैं.

हसीना ने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे और बॉलीवुड के डार्क साइड के बारे में खुलकर बात की. एक्टिंग छोड़कर अब एक्ट्रेस ने आध्यात्म अपना लिया है. बॉलीवुड की हसीन अदाकारा तनुश्री दत्ता की कहानी कुछ ऐसी ही है.

19 मार्च को जन्मीं तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में 'आशिक बनाया आपने' और 'ढोल' फिल्मों में काम किया. इमरान हाशमी संग गाने में तनुश्री ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए और रातोंरात स्टार बन गईं. वहीं आज तनुश्री लद्दाख के मठों में साधना और आत्मनिरीक्षण से अपना जीवन बिता रही हैं.

बता दें कि अपने करियर के पीक पर तनुश्री ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था. एक्ट्रेस ने एक साध्वी की तरह साधना और आत्मनिरीक्षण का मार्ग अपना लिया था.

तनुश्री बॉलीवुड की उन अदकराओं में से एक हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी बातें बड़ी बेबाकी से रखी है. करियर में भले उन्होंने कम फिल्में कीं, लेकिन उनकी दीवानगी आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है.