Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

मां बनने वालीं हैं TV की फेवरेट बहू, तस्वीरें शेयरकर एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज, इमोशनल नोट देख फैंस हुए इमोशनल

Divyanka Tripathi Maternity Photoshoot: टीवी इंडस्ट्री की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी ने आखिरकार वो खुशखबरी दे दी है, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था. शादी के पूरे 10 साल बाद दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म करते हुए, खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है.

दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इन फोटोज में उनके साथ विवेक दहिया भी दिखाई दे रहे हैं, और दोनों के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही है. कपल ने व्हाइट आउटफिट में ये फोटोशूट कराया, जिसमें उनकी केमिस्ट्री बेहद प्यारी लग रही है.

इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसने फैंस का दिल छू लिया. उन्होंने लिखा, कि '10 साल बाद प्लॉट ट्विस्ट... कुछ जर्नी जल्दबाजी में नहीं होतीं, बल्कि साथ में तैयार होने की होती हैं. जब आपको लगता है, कि आपकी कहानी पूरी हो गई है, तब जिंदगी सबसे खूबसूरत चैप्टर जोड़ देती है.'

इस नोट से साफ है, कि ये पल उनके लिए कितना खास और भावुक है. लुक की बात करें, तो दिव्यांका ने व्हाइट ड्रेस के साथ मोतियों की जूलरी कैरी की है. उन्होंने सिंपल मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल और लाइट मेकअप के साथ अपने मैटरनिटी ग्लो को फ्लॉन्ट किया.

वहीं विवेक भी उनके साथ बेहद हैंडसम और खुश नजर आए. बता दें, कि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी. इस शो में दिव्यांका लीड रोल में थीं, और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई. बाद में 8 जुलाई 2016 को दोनों ने शादी कर ली, जो उस समय काफी चर्चाओं में रही थी.

अब शादी के एक दशक बाद ये कपल अपनी जिंदगी के नए और सबसे खूबसूरत फेज में कदम रखने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून में उनके घर किलकारी गूंज सकती है. फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, और इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

First published on: Mar 19, 2026 05:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.