---विज्ञापन---
कभी कैसेट्स ढोता था, आज रोमांस-सस्पेंस का मास्टर, 16 साल में दी इतनी हिट्स कि बन गया बड़ा स्टार

कभी ऑफिस में कैसेट्स उठाने का काम करने वाला ये शख्स आज है,बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद और सफल डायरेक्टरों में से एतक. रोमांस और सस्पेंस को खूबसूरती से पर्दे पर उतारने की उनकी कला ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई है.

हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मोहित सूरी है, उनका जन्म 11 अप्रैल 1981 को मुंबई में हुआ था, उनका बचपन आसान नहीं था. महज 8 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया, जिसके बाद जिंदगी ने उन्हें बहुत जल्दी जिम्मेदार बना दिया. महेश भट्ट के परिवार से होने के बावजूद उन्होंने कभी भी शॉर्टकट नहीं अपनाया, और अपने दम पर आगे बढ़ने का फैसला किया.

सिर्फ 16 साल की उम्र में मोहित ने टी-सीरीज के ऑफिस में एक असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू किया. उस दौरान वे कैसेट्स लाने ले जाने जैसे छोटे-छोटे काम करते थे. यहीं से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की बारीकियां समझनी शुरू कीं. बाद में उन्होंने डायरेक्शन विक्रम भट्ट के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया, और धीरे-धीरे डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा.

साल 2005 में फिल्म 'जहर' के साथ उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया. इस फिल्म में उदिता गोस्वामी नजर आई थीं. शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए, और करीब 9 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2013 में शादी कर ली.

मोहित सूरी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दीं. 'कलयुग' , 'आवारापन' और 'वो लम्हे' जैसी फिल्मों से उन्होंने सस्पेंस और इमोशनल कहानियों में अपनी पकड़ साबित की. इसके बाद 'आशिकी 2' ने उन्हें नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया, और वे रोमांटिक फिल्मों के मास्टर बन गए.

उनकी फिल्मों का म्यूजिक भी हमेशा दर्शकों के दिल को छूता है. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला, और ये मोहित सूरी के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई.

आज मोहित सूरी अपनी पत्नी उदिता गोस्वामी और बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. एक छोटे से असिस्टेंट से लेकर टॉप डायरेक्टर बनने तक का उनका सफर न सिर्फ दिलचस्प है, बल्कि उन लोगों के लिए बड़ी इंसपिरेशन भी है, जो अपने दम पर कुछ बड़ा करना चाहते हैं.