---विज्ञापन---
‘मैं थकी हुई…’ फिर से दीपिका कक्कड़ के लीवर में हुई बड़ी दिक्कत, हालत बिगड़ने पर सताई बेटे की चिंता

Dipika Kakar Worried For Her Son Ruhaan: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और यूट्यूबर दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. पिछले महीने ही मार्च में एक्ट्रेस ने लीवर में हुए सिस्ट की सर्जरी करवाई थी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके लीवर में 1.3 सेंटीमीटर की सिस्ट दोबारा उभर आई थी. हाल ही में दीपिका ने अपनी तबीयत को लेकर अपडेट शेयर किया है.

हाल ही में दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर अपनी हेल्थ इशूज़ के बारे में खुलकर बात की, साथ ही ये भी बताया कि उनकी बीमारी उनकी डेली लाइफ पर कितना बुरा असर डाल रही है. दीपिका ने बताया कि वो अपनी बीमारी की वजह से अपने बेटे रूहान को भी भरपूर समय नहीं दे पा रही हैं.

दीपिका ने कहा, 'मेरी बीमारी की वजह से मेरे दिमाग में बहुत सारी बातें चल रही हैं. शोएब भी कई चीजों में उलझे हुए हैं. मैं कभी-कभी रूहान को समय नहीं दे पाती; जिन दिनों मैं थकी हुई होती हूं, बस सो जाती हूं.'

दीपिका ने आगे कहा, 'अगर मैं अस्पताल में होती हूं, तो मैं रूहान के साथ नहीं रह सकती. बीमार होने पर सब कुछ बदल जाता है. आपकी डेली लाइफ, आपकी प्रायोरिटिज बदल जाती हैं, और आपके शरीर को आराम की जरूरत होती है.'

दीपिका ने आगे कहा, 'जब हम किसी बीमारी से लड़ रहे होते हैं, तो हमें मजबूत और पॉजिटिव रहना पड़ता है. मैं इससे पूरी तरह से बाहर आना चाहती हूं. कुछ दिनों से हम आगे के इलाज के बारे में चर्चा कर रहे हैं, लेकिन मुझे इतनी जल्दी बीमारी के दोबारा होने की उम्मीद नहीं थी. कुछ नए टेस्ट किए जा रहे हैं.'

दीपिका ने अपने परेशानी बताते हुए कहा, '1.3 सेंटीमीटर की सिस्ट का दोबारा होना मुझे हिलाकर रख दिया है. अब मुझे थोड़ा डर लग रहा है कि कहीं यह फिर से न हो जाए. मैंने डाइट शुरू कर दी है, लेकिन मुझे चिंता सता रही है.'

दीपिका ने अपनी बात पूरा करते हुए कहा, 'एक बात जो मैंने समझी है, वह यह है कि हम महिलाएं जितना सोचती हैं, उससे कहीं ज्यादा मजबूत होती हैं. हमारा शरीर बहुत जटिल है; इसे रोजाना संभालना वाकई तारीफ-ए-काबिल है. हमारे शरीर में हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं, चाहे कोई भी बीमारी हो. हम बहुत कुछ झेलते हैं, फिर भी हम अपने जीवन जीती हैं.'