---विज्ञापन---

मुस्लिम पति फरमान को छोड़कर भाग गई थीं मोनालिसा? जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा और उनकी शादी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मोनालिसा और उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान की शादी ने पहले ही कई सवाल खड़े किए थे, लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है. एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिसमें मोनालिसा के 'गायब' होने का दावा किया गया था, लेकिन अब उस वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ गई है.

वीडियो का सच- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति दावा कर रहा था कि मोनालिसा लापता है और वह उसे ढूंढने अजमेर से जोधपुर जा रहा है. लोगों को लगा कि वह शख्स मोनालिसा के पति 'फरमान' हैं, लेकिन अब खुलासा हो गया है कि वह फरमान नहीं, बल्कि राजस्थान के बालोतरा का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी है.

फॉलोअर्स बढ़ाने का 'शॉर्टकट'- अरविंद जोशी ने खुद कबूल किया है कि उसने यह वीडियो सिर्फ और सिर्फ एंटरटेनमेंट और अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया था. उसे किसी ने सलाह दी थी कि वह फरमान जैसा दिखता है, इसलिए अगर वह इस तरह का वीडियो पोस्ट करेगा, तो लोग उसे असली फरमान समझकर वीडियो को ज्यादा शेयर करेंगे.

अरविंद का कबूलनामा- अरविंद ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा, "मेरा मकसद किसी को परेशान करना नहीं था. मुझे किसी ने कहा था कि तुम फरमान जैसे दिखते हो, तो मोनालिसा के भागने का वीडियो बनाकर डाल दो, तुम्हारे फॉलोअर्स बढ़ जाएंगे." उसने साफ किया कि वह फरमान नहीं है.

मोनालिसा और फरमान की शादी का विवाद- यह पूरा बवाल उस समय और तेज हुआ जब मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल उठे. शादी के समय उन्होंने खुद को 18 साल का बताया था, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मोनालिसा अभी केवल 16 साल की नाबालिग हैं. उनकी शादी और उम्र दोनों ही इस समय जांच और चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

इंटरनेट पर फैलती फेक खबरें- यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि कैसे सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और फॉलोअर्स पाने के लिए लोग किसी के निजी जीवन से जुड़ी कितनी बड़ी और गलत अफवाहें फैला सकते हैं. पुलिस और प्रशासन के लिए भी ऐसे मामलों में 'सच्चाई' तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है क्योंकि इंटरनेट पर झूठी खबरों का अंबार लगा है.

First published on: Apr 13, 2026 08:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.