---विज्ञापन---
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तूफान, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, ट्रेलर ने आते ही तोड़ डाला ये रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Trailer Record: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर जबरदस्त तहलका मचा रहा है. ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर ऐसा क्रेज देखने को मिला, कि ये कई देशों में ट्रेंडिंग चार्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई. यही नहीं, रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर इस ट्रेलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला है.

फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt), अक्षय खन्न (Akshaye Khanna) और आर माधवन (R. Madhavan) जैसे दमदार सितारे भी नजर आने वाले हैं. एक्शन और इंटेंस ड्रामा से भरे इस ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. खास बात ये है, कि ट्रेलर के साथ-साथ इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर रिलीज के महज 12 घंटों के अंदर कई प्लेटफॉर्म्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगा था. दुनिया के अलग-अलग देशों में भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म का क्रेज साफ नजर आ रहा है, जहां कई देशों के ट्रेंडिंग चार्ट में इस ट्रेलर ने टॉप पोजीशन हासिल की.

भारत के अलावा माल्टा, बांग्लादेश, नेपाल, सिंगापुर और लक्जमबर्ग जैसे देशों में भी ट्रेलर ने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की, और ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर तक पहुंच गया. वहीं केन्या, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, जापान, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, नॉर्वे, पोलैंड, रूस, स्पेन, कनाडा, आयरलैंड और स्वीडन समेत करीब 40 देशों में ये ट्रेलर पूरे दिन चर्चा में बना रहा.

मेकर्स इस फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं. खास बात ये है, कि 'धुरंधर: द रिवेंज' को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इससे साफ है, कि फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग बनाई गई है.

फिल्म की कहानी को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. फैंस जानना चाहते हैं, कि रहमान डकैत की मौत के बाद कहानी किस दिशा में जाएगी और हमजा का किरदार क्या नया मोड़ लाएगा. अगर रिलीज डेट की बात करें, तो Dhurandhar: The Revenge 9 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

बहरहाल, ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे बड़े त्योहारों के आसपास रिलीज होने की वजह से ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है, कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग ले सकती है. अभी से फैंस के बीच इसका जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है.