---विज्ञापन---

‘धुरंधर’ स्टार R Madhavan की 5 सबसे धांसू सस्पेंस-थ्रिलर, भयानक क्लाइमैक्स देख फिर जाएगा माथा

R Madhavan Movies: बॉलीवुड स्टार आर माधवन जल्द ही धुरंधर 2 अपने धांसू किरदार से तहलका मचाने को तैयार है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के पहले पार्ट से उनका किरदार काफी पसंद किया गया. माधवन ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक शानदार किरदार निभाए हैं. आज हम आपको ओटीटी पर उनकी 5 सबसे धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं.

विक्रम वेधा- तमिल फिल्म विक्रम वेधा आर माधवन साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ लीड रोल में हैं. ये एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में माधवन ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का रोल प्ले किया है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. इसे आप जी5, अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

धोखा राउंड डी कॉर्नर- आर माधवन की फिल्म धोखा: राउंड डी कॉर्नर की कहानी देख आप हैरान रह जाएंगे. थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी में माधवन ने एक ऐसे पति का रोल प्ले किया है, जिसकी पत्नी को आंतकवादी बंधक बना लेता. इस फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

फिल्म शैतान- फिल्म शैतान एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है. इसमें माधवन ने बेहद डरावना रोल प्ले किया था. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी शामिल है. फिल्म की कहानी काले जादू पर आधारित है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं.

फिल्म 13बी- ये भी एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है. इसमें आर माधवन लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 13वें फ्लोर पर एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होता हैं, जहां अजीबोगरीब घटनाएं घटने लगती हैं. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

निशब्दम- निशब्दम एक धांसू मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. इसमें आर माधवन और अनुष्का शेट्टी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी एक पुरानी और डरावनी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक कत्ल होता है. इसके बाद की कहानी ने जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

First published on: Mar 17, 2026 05:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.