---विज्ञापन---
‘धुरंधर’ या ‘धुरंधर 2’: कौनसी मूवी है सबसे बेस्ट, क्या कहते हैं आंकड़ें?

Dhurandhar Vs Dhurandhar 2: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज (धुरंधर 2), दोनों मूवीज को दर्शकों जबरदस्त मिला है. इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2025 के अंत में आया और हाल ही में इसका दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में आ गया है. दोनों फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. हाल ही में रिलीज हुए इसके दूसरे पार्ट को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि धुरंधर और धुरंधर 2 में से सबसे बेस्ट कौनसी मूवी है?

धुरंधर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म यानी धुरंधर को लेकर देशभर में एक अलग ही क्रेज देखने को मिला था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. पहले पार्ट में ‘रहमान डकैत’ के किरदार में नजर आए अक्षय खन्ना ने अपने विलेन किरदार से पूरी महफिल लूट ली थी. वहीं बात करें दूसरे पार्ट की, तो धुरंधर द रिवेंज की कहानी पूरी रणवीर सिंह के स्वैग की है.

धुरंधर एक फास्ट और थ्रिलिंग स्टोरीटेलिंग फिल्म थी. वहीं इसका सीक्वल थोड़ा लंबा और पॉलिटिकल मुश्किलों से भरा हुआ है. ये फिल्म थोड़ी धीमी रफ्तार से बढ़ती है, लेकिन इसकी कहानी आपको अंत तक देखने पर पल-पल मजबूर करती है.

पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने पूरी फिल्म में तहलका मचा दिया था. वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट में दर्शकों को एक दमदार विलेन की कमी खली. दूसरे पार्ट में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े एक्टर तो हैं, लेकिन अक्षय खन्ना का जो असर पहले पार्ट में था, वो सीक्वल में नहीं देखने को मिला. विलेन का रोल रणवीर सिंह के आगे फीका नजर आया.

‘धुरंधर’ का पहला पार्ट काफी खास था. इसमें कई तरह के सस्पेंस बनते हैं. फिल्म हमजा के किरदार को दिखाती है. वहीं दूसरे पार्ट की कहानी हमजा की बैकस्टोरी यानी जसकीरत सिंह रंगी का जीवन दिखाती है. सीक्वल में तीक अहमद और ISI एंगल जोड़कर कहानी को बढ़ाने की कोशिश की गई है, लेकिन इसकी कहानी भी जबरदस्त सस्पेंस से भरी हुई हैं.

सबसे दिलचस्प ये है कि ‘धुरंधर 2’ को CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म कई तरह की भयानक हिंसा से भरे इंटेंस सीन शामिल हैं. ऐसे में ये फिल्म बच्चों और कमजोर दिल वाले दर्शकों के लिए सही नहीं बताई जा रही है. वहीं धुरंधर में इसके मुकाबले कम इंटेंस सीन है. बात करें आंकड़ों की, तो धुरंधर 2 अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है.