Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

पहली ही फिल्म से नेशनल अवॉर्ड, फिर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ की कमाई…रेडियो जॉकी रहे इस डायरेक्टर की कहानी है कमाल

फिल्मी दुनिया में ऐसे कई लोग हैं. जो बुरे हालातों से जूझते हुए, भी अपने सपनों को सच कर दिखाते हैं. उन्हीं में से एक नाम है आदित्य धर का. आज वो बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टरों की लिस्ट में टॉप पर आते हैं, और इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सुर्खियां में हैं, लेकिन उनकी सक्सेस के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी छिपी हुई है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

12 मार्च 1983 को कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मे आदित्य धर का बचपन आसान नहीं रहा. बचपन से ही उन्हें फिल्मों और कहानियों का शौक था, लेकिन पढ़ाई-लिखाई में उन्होंने कई तरह की परेशानियों को फेस किया था. क्योंति, उन्हें डिस्लेक्सिया नाम की दिक्कत थी, जिसके कारण ही उन्हें पढ़ने-लिखने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था,लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

उन्होंने इतनी मेहनत की, जिसका असर आज दिख रहा है, आदित्य ने न सिर्फ अपनी पढ़ाई पूरी की, बल्कि इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक भी किया था, और बाद में कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में भी डिग्री ली की. हालांकि, उनका दिल हमेशा फिल्मों की दुनिया में ही लगता था. इसलिए पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने तय कर लिया, कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाना है.

फिल्मों में आने से पहले आदित्य धर ने रेडियो जॉकी के तौर पर भी काम किया. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली, लेकिन बतौर डायरेक्टर नहीं, बल्कि राइटर और गीतकार के तौर में. उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने लिखे, जिनमें 'काबुल एक्सप्रेस', 'डैडी कूल' जैसी फिल्में शामिल हैं.

कई सालों तक राइटिंग करने के बाद आदित्य ने डायरेक्शन में कदम रखा. हालांकि, शुरुआत में उन्हें सफलता नहीं मिली. वो 'रात बाकी' नाम की फिल्म साल 2016 में बनाने वाले थे, लेकिन राजनीतिक विवादों के कारण ये फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई.

इसके बाद भी आदित्य धर पीछे नहीं हटे, और एक नई कहानी पर काम शुरू कर दिया, और साल 2019 में उन्हें सफलता मिली, उनकी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में नजर थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी, जिसने करीब 342 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म के लिए आदित्य धर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला.

'उरी' की सक्सेस के बाद आदित्य धर का नाम सफल फिल्ममेकर्स की लिस्ट में शामिल हो गया. इसके बाद उनकी फिल्म 'धुरंधर' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए, करीब 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अब दर्शकों की नजर उनकी अगली फिल्म 'धुरंधर 2' पर टिकी है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी तेज चल रही है.

बहरहाल, अगर कुल कमाई की बात करें, तो आदित्य धर की अब तक की फिल्मों ने मिलकर करीब 1820 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. एक समय रेडियो जॉकी के तौर पर काम करने वाले आदित्य आज बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं.

First published on: Mar 12, 2026 07:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.