Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

Netflix पर आई Dhurandhar, बॉर्डर 2 को सामने से दिखा रही आंख, बॉक्स ऑफिस पर अब भी जलवा कायम

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. लेकिन अब भी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जलवा कामय हैं. ओटीटी पर आने से फिल्म ने अपने 56 दिनों में शानदार कलेक्शन किया. बॉर्डर 2 के शोर में भी इसकी चर्चा जारी रही. चलिए जानते हैं.

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. रिलीज होते ही फिल्म ने भारत की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है. ओटीटी पर आने से पहले धुरंधर ने 56 दिनों ने ताबड़तोड़ कमाई की है.

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉर्डर 2 छाई हुई है, लेकिन चर्चा आज भी धुरंधर की ही हो रही है. धुरंधर उन फिल्मों में से एक है, जिसने अपनी कमाई से सिनेमा का इतिहास बदल दिया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर ने 835.83 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में हासिल कर लिया है.

वर्ल्डवाइड इसने 56 दिनों में 1,344.74 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. इसी के साथ यह सबसे ज्यादा भारत में ग्रॉस कलेक्शन वाली फिल्म और दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है.

हाल ही में 23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन बीत चुके हैं. फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी जा रही है. 7 दिन में बॉर्डर 2 ने भारत में 224.25 करोड़ नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 308.5 करोड़ की कमाई की है.

बॉर्डर 2 के सामने धुरंधर भी सिनेमाघरों में छाई रही. पिछले 7 दिनों में फिल्म की कमाई 55 से 50 लाख के बीच रही. वहीं 56वें दिन तक फिल्म की कमाई 33 लाख हो गई. फिल्म को अब भी सिनेमाघरों में देख जा रहा है.

धुरंधर की कहानी और स्टारकास्ट को भरपूर प्यार मिला है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. मेकर्स ने इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी. इसके प्रति भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.

First published on: Jan 30, 2026 08:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.