Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 X Review: हाई-एनर्जी एक्शन, Bhagavad Gita का ज्ञान और पाकिस्तान की नफरत; लोगों को कैसी लगी रणवीर की फिल्म?

Dhurandhar 2 X Review: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. भारत में 'धुरंधर: द रिवेंज' को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत कुछ 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है. कई लोगों ने तो पेड-प्रीव्यू में ही 'धुरंधर 2' को देख लिया. लेकिन इसके बाद भी 'धुरंधर: द रिवेंज' के सभी शो हाउसफुल हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर लोगों को फिल्म 'धुरंधर 2' कैसी लगी.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने X से लेकर इंस्टाग्राम तक पर अपने रिव्यू शेयर किए हैं. जैसे एक यूजर ने लिखा, 'धुरंधर 2' एक जबरदस्त एटरटेनिंग फिल्म है, जिसमें भरपूर एक्शन और लीड हीरो की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिलती है. फिल्म के स्टाइलिश विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड स्कोर इसके असर को और भी बढ़ा देते हैं. यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है. फिल्म में BJP का प्रोपेगैंडा भी शामिल है, लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा सकता है, क्योंकि फिल्म कुल मिलाकर अच्छी है.

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'जिस तरह आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' में भगवद गीता के कोट्स दिखाए हैं, वह काबिले-तारीफ है. अब वो दिन चले गए जब बॉलीवुड में 'वोकिज्म' और 'धर्मनिरपेक्षता' का बोलबाला था. यह 'नया भारत' है, 'नया हिंदुस्तान' भगवान राम और भगवान कृष्ण की पावन भूमि.'

एक यूजर ने लिखा, 'हर घंटे 87 हजार टिकट बुक हो रहे हैं, जबरदस्त बुकिंग हो रही है. मैंने अपनी पूरी जिंदगी में किसी भी दूसरी फिल्म के लिए ऐसा क्रेज कभी नहीं देखा, यहां तक कि 'बाहुबली 2' के लिए भी नहीं. सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं.'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'धुरंधर 2' देखने के बाद दो तरह के लोग होंगे. एक वे जो इसे इसके असर और गंभीरता के लिहाज को समझेंगे और दूसरे वे जो बस यही कहेंगे कि पहला वाला ज़्यादा अच्छा था. पहला वाला सच में एक जबरदस्त फिल्म थी, खासकर उसके बिल्ड-अप, किरदारों के परिचय और जाहिर है, दूसरे भाग में पूरी कहानी को एक बदले की कहानी के इर्द-गिर्द बुना गया है.'

एक और यूजर ने लिखा, आप कुछ भी करें, बस 'धुरंधर 2' के पहले 15 मिनट देखना न भूलें। यह तो पूरी तरह से पागलपन है. आदित्य धर, आपको सलाम. धुरंधर: द रिवेंज.'

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'भारतीयों को 'धुरंधर: द रिवेंज' बहुत पसंद आएगी, पाकिस्तानी 'धुरंधर: द रिवेंज' से नफरत करेंगे. हर भारतीय का यह फर्ज है कि वह 'धुरंधर 2' का समर्थन करे और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनाए.'

First published on: Mar 19, 2026 12:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.