---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ में खुलेंगे 5 ऐसे राज, जिन्होंने इंटरनेट पर बना रखा है तगड़ा सस्पेंस

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' एक हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्म है, जिसने अपनी सस्पेंस भरी कहानी से दर्शकों को बांधे रखा है. अब इसके पार्ट 2 को लेकर इंटरनेट पर जो थ्योरीज चल रही हैं, वे वाकई किसी बड़े धमाके का संकेत दे रही हैं. लोगों के मन में 19 मार्च की रिलीज से पहले कई सवाल हैं, जिनके जवाब अब उन्हें जल्द ही मिलने वाला है. आइए जानते हैं पहले पार्ट के ऐसे कौन से राज हैं, जिनसे 'Dhurandhar 2' में पर्दा उड़ने वाला है.

क्या हमजा ने ही मारा था रहमान डकैत का बड़ा बेटा?- फिल्म के पहले भाग में रहमान डकैत के बड़े बेटे की मौत एक ऐसी गुत्थी रही, जिसने इंटरनेट पर अलग ही सस्पेंस बना रखा है. जैसे ही फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तो लोगों की शक की सुई हमजा की तरफ घूम गई. क्या हमजा ने अपनी चाल चलते हुए उसे रास्ते से हटाया था? पार्ट 2 में यह कत्ल का राज सबसे पहले खुलेगा.

बड़े साहब कौन है?- पूरी फिल्म के दौरान 'बड़े साहब' का नाम एक अदृश्य खौफ की तरह बना रहा. वह कौन है जो पर्दे के पीछे से पूरी बिसात बिछा रहा है और पुलिस से लेकर गैंगस्टर्स तक को नचा रहा है? दर्शकों के बीच सस्पेंस है कि 'बड़े साहब' कोई भ्रष्ट अफसर है या खुद गैंग का कोई पुराना वफादार, जिसका चेहरा अब तक छिपाया गया है.

क्या सच में मर गया है रहमान डकैत?- फिल्म के क्लाइमेक्स ने दर्शकों को असमंजस में छोड़ दिया था. क्या रहमान डकैत का अंत वाकई हो चुका है? अगर रहमान जिंदा है, तो उसका वापस आना हमजा के लिए मौत का बुलावा होगा.

ल्यारी का नया चेहरा कौन?- वहीं अगर रहमान डकैत मर गया है तो ल्यारी की गद्दी पर बैठने के लिए खून-खराबा और तेज होने वाला है. रहमान के जाने के बाद वहां की सल्तनत को संभालने के लिए कौन सा नया और खूंखार चेहरा सामने आएगा? क्या कोई नया विलेन एंट्री लेगा या हमजा खुद उस इलाके का बेताज बादशाह बनने की कोशिश करेगा?

क्या पकड़ा जाएगा हमजा?- हमजा एक ऐसा किरदार है जो कानून और अपराध की दुनिया के बीच पतली लकीर पर चल रहा है. पार्ट 2 में क्या वह सलाखों के पीछे पहुंचेगा या फिर अपनी चालाकी से सबको मात देकर एक बार फिर गायब हो जाएगा? यह देखना फिल्म का सबसे रोमांचक हिस्सा होगा.

First published on: Mar 15, 2026 09:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.