---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 Vs Toxic: यश से 9 कदम आगे निकले रणवीर सिंह! एडवांस बुकिंग में ही कर डाली इतनी कमाई

Dhurandhar 2 vs Toxic: मार्च का महीना शुरू हो गया है और इसी के साथ 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है. बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों की जबरदस्त टक्कर की भी काफी चर्चा हो रही है, जिसका असर दिखना भी शुरू हो गया है. जहां एडवांस बुकिंग के मामले में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने यश की 'टॉक्सिक' को पछाड़ दिया है.

मालूम हो कि भारत में अभी एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन अमेरिका में फरवरी के आखिर में ही 'धुरंधर 2' की लिमिटेड प्री-सेल शुरू हो गई थी, जहां 'धुरंधर 2' ने शुरुआती बढ़त बना ली है.

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' ने 1 मार्च तक अमेरिका में एडवांस बुकिंग के जरिए बंपर कमाई कर ली है. यहां 'धुरंधर 2' ने यश की 'टॉक्सिक' से 9 गुना ज्यादा कलेक्शन किया है.

'धुरंधर 2' ने 151 सिनेमाघरों में 209 फिक्स शो के लिए एडवांस में 1953 टिकट बेची, जिससे 33,723 डॉलर (30,85,340.88 करोड़ रुपये) की कमाई की है. आने वाले दिनों में सिनेमाघरों और शो की गिनती भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

मालूम हो कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने अमेरिका और कनाडा के बॉक्स ऑफिस पर 21 मिलियन डॉलर (192 करोड़) की कमाई की थी. इसलिए पूरी उम्मीद है कि 'धुरंधर 2' यहां लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिले.

वहीं, सुपरस्टार यश की फिल्म ' टॉक्सिक ' भी उसी दिन दुनिया भर में रिलीज हो रही है. गीतु मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की अमेरिका में अभी तक प्री-सेल्स शुरू नहीं हुई है.

लेकिन इसके बाद भी रविवार तक फिल्म ने 81 सिनेमाघरों में 122 शो में प्रदर्शित हो चुकी है. फिल्म ने अपने प्रीमियर के लिए 189 टिकट बेचकर एडवांस बुकिंग के जरिए 3,665 डॉलर (335,307 रुपये) की कमाई कर ली है.