---विज्ञापन---

19 मार्च को ‘Dhurandhar 2’ रिलीज होने से मेकर्स को होगा तगड़ा नुकसान? ‘टॉक्सिक’ को भी सता रहा था यही डर

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड स्पाई-थ्रिलर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) अपनी पूर्व निर्धारित तारीख 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. पहले इस फिल्म का सीधा मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से होना था, लेकिन अब 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने मिडिल ईस्ट (खासकर गल्फ देशों) में जारी तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इन अंतरराष्ट्रीय हालातों का असर 'धुरंधर 2' के बिजनेस पर भी पड़ेगा? क्या मेकर्स को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ सकता है? आइए जानते हैं इस पूरे गणित को.

'टॉक्सिक' को सता रहा था गल्फ का डर- मिडिल ईस्ट में बढ़ते झगड़ों और तनाव की वजह से 'टॉक्सिक' के मेकर्स को डर था कि गल्फ देशों (दुबई, अबू धाबी आदि) में फिल्म की कमाई पर तगड़ी चोट पहुंच सकती है. साउथ की फिल्मों के लिए ओवरसीज मार्केट बहुत बड़ा होता है, इसलिए उन्होंने जोखिम न लेते हुए रिलीज डेट टाल दी है.

'धुरंधर 2' को क्यों नहीं होगा नुकसान?- अक्सर युद्ध या तनाव की स्थिति में विदेशी बाजार से कमाई प्रभावित होती है, लेकिन 'धुरंधर 2' के मामले में कहानी अलग है. फिल्म के पहले पार्ट को गल्फ के कई देशों में बैन (Ban) किया गया था. मेकर्स को अंदेशा है कि दूसरे पार्ट को भी वहां हरी झंडी नहीं मिलेगी. इसलिए, उन्होंने पहले ही इन देशों से कमाई की कोई उम्मीद नहीं लगाई है.

डोमेस्टिक मार्केट पर पूरा फोकस- 'धुरंधर 2' के मेकर्स का सारा ध्यान भारत और अन्य पश्चिमी देशों के बॉक्स ऑफिस पर है. क्योंकि गल्फ देशों से फिल्म को वैसे भी रिलीज की अनुमति मिलने की संभावना कम थी, इसलिए मेकर्स को वहां होने वाले किसी भी नुकसान का डर नहीं सता रहा है.

साउथ में मिलेगा 'ओपन ग्राउंड'- यश की 'टॉक्सिक' की डेट आगे बढ़ने से 'धुरंधर 2' को दक्षिण भारत (साउथ इंडिया) में बहुत बड़ा फायदा होने वाला है. अब फिल्म को वहां ज्यादा स्क्रीन मिलेंगी और यश के फैंस भी एक्शन का मजा लेने के लिए रणवीर सिंह की फिल्म का रुख कर सकते हैं.

मल्टी-लैंग्वेज रिलीज का धमाका- 'धुरंधर 2' केवल हिंदी में ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी बड़े स्तर पर रिलीज हो रही है. 'टॉक्सिक' के हटने से अब यह फिल्म बिना किसी बड़ी चुनौती के पूरे भारत में अपना परचम लहरा सकती है.

First published on: Mar 05, 2026 09:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.