Saturday, 21 March, 2026

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ 1000 करोड़ क्लब में गई तो राकेश बेदी बनेंगे असली हीरो, रणवीर सिंह ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Dhurandhar 2 Actor Ranveer Singh Statement On Rakesh Bedi: 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई है. फिल्म में एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपने दमदार एक्शन और एनर्जी से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सीनियर एक्टर राकेश बेदी ने अपने किरदार से सबका दिल जीत लिया है.

फिल्म में राकेश बेदी जमाल जमाली के रोल में नजर आ रहे हैं, जो कराची का एक चालाक और स्वार्थी नेता है. ये किरदार ऐसा है, जो हर हाल में अपना फायदा देखता है. पहले पार्ट में भी इस कैरेक्टर को दर्शकों ने पसंद किया था, लेकिन 'धुरंधर 2' में इसे और ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया गया है. यही वजह है, कि कई लोग उन्हें फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट बता रहे हैं.

इसी बीच रणवीर सिंह का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है. दरअसल, राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया, उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन रणवीर ने उनका हाथ पकड़कर कहा था, अगर 'धुरंधर 2' 1000 करोड़ का बिजनेस करती है, तो उसमें 500 करोड़ का योगदान सिर्फ राकेश जी का होगा.

राकेश बेदी के मुताबिक, उन्होंने रणवीर से मजाक में कहा था, कि इतना बड़ा बयान न दें, लेकिन रणवीर अपने शब्दों पर कायम रहे. ये बात उनके लिए बेहद खास और सम्मानजनक थी. एक कैरेक्टर एक्टर के लिए इससे बड़ी तारीफ शायद ही कोई हो सकती है.

सिर्फ रणवीर ही नहीं, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी राकेश बेदी की जमकर सराहना की. राकेश ने बताया, कि डायरेक्टर ने शूटिंग के दौरान ही कहा था, कि जब उनका आखिरी दिन आएगा, तो वो इमोशनल हो जाएंगे, और उन्हें बहुत मिस करेंगे. इस तरह का माहौल पूरी टीम के बीच बना रहा, जिसका असर फिल्म की परफॉर्मेंस में साफ नजर आ रहा है.

बहरहाल, 'धुरंधर 2' सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि दमदार किरदारों और शानदार एक्टिंग का शानदार कॉम्बो बनकर सामने आई है. जहां राकेश बेदी जैसे कलाकार अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह सफल रहे हैं.

First published on: Mar 19, 2026 01:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.