Thursday, 26 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: तो ये है असली हमजा… 23 साल की उम्र में शुरू हुई कहानी, अब सामने आया चौंकाने वाला सच

'धुरंधर 2' आदित्य धर की फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है, फिल्म के हर एक सीन और किरदार खूब तारीफें हो रही है, हर कोई उत्सुक्ता के साथ इन किरदारों के रियल लाइफ में जानने के बारे में जानने को बेताब नजर आ रहा है, ऐसे में इन दिनों फिल्म की कहानी, खासकर हमजा का किरदार, लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल रील ने इस किरदार को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

वायरल रील में दावा किया जा रहा है, कि फिल्म का हमजा कोई काल्पनिक किरदार नहीं, बल्कि एक असली शख्स से प्रेरित है. रील के मुताबिक, सौरभ सिंह नाम का एक युवक महज 23 साल की उम्र में भारत छोड़कर पाकिस्तान के कराची शहर पहुंचा था.

वहां उसने अपनी पहचान बदलकर रहना शुरू किया, और धीरे-धीरे स्थानीय लोगों के बीच घुलमिल गया. दावे के अनुसार, सौरभ सिंह ने न सिर्फ पाकिस्तान में नौकरी की, बल्कि एक स्थानीय महिला से शादी भी कर ली.

कहा जाता है, कि भारत में उसे ब्लैक टाइगर के नाम से जाना जाता था, और वो लंबे समय तक गुप्त रूप से जासूसी करता रहा. रील में ये भी इशारा किया गया है, कि इसी कहानी से प्रेरित होकर हमजा का किरदार तैयार किया गया है.

हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ना ही फिल्म के मेकर्स ने ये साफ किया है, कि कहानी किसी असली व्यक्ति पर आधारित है, या पूरी तरह काल्पनिक है, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही इस कहानी ने फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी है.

फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसकी कहानी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे पूरी तरह फिक्शन मान रहे हैं, तो कुछ का मानना है, कि इसमें सच्चाई की झलक हो सकती है. यही वजह है, कि हमजा का किरदार अब सिर्फ फिल्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इंटरनेट पर खोजबीन का एक रहस्य बन चुका है.

फिलहाल सच क्या है, ये कहना मुश्किल है, लेकिन इतना जरूर है, कि Dhurandhar 2 ने अपने दमदार कंटेंट और रहस्यमयी कहानी से दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. यही इसकी सबसे बड़ी सफलता भी मानी जा रही है.

First published on: Mar 26, 2026 03:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.