Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 के टिकट हुए सस्ते! सिर्फ 80 Rs. में फिल्म देखने का मौका, थिएटरों पर लगी लंबी लाइनें

Dhurandhar 2 Ticket: 'धुरंधर 2' देखने की है, चाहत लेकिन टिकट के दाम छू रहे आसमान, तो ये खबर आपके लिए ही है, जी हां अब आपको कौन हैं बड़े साहब और जसकीरत सिंह कैसे बना हमजा? जानने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इस जगह पर टिकट का दाम पॉपकॉर्न से भी सस्ता है, यहां मात्र 80 रुपये में आपको फिल्म देखने को मिल जाएगी. इन दिनों 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar : The Revenge) का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस एक्शन फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट इतना ज्यादा हाई है, कि कई शहरों में टिकट की कीमतें 3000 रुपये तक पहुंच गई हैं, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे शहर भी सामने आए हैं, जहां इस फिल्म को बेहद सस्ते दामों में देखा जा सकता है, और यही बात दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'धुरंधर 2' की टिकट महज 80 रुपये से शुरू हो रही है. यहां के प्रतिभा थिएटर में सुबह 9 बजे के पहले शो के लिए फर्स्ट क्लास टिकट सिर्फ 80 रुपये में मिल रही है. वहीं स्पेशल क्लास की टिकट 105 रुपये और बालकनी की टिकट 150 रुपये में उपलब्ध है.

इसके अलावा शहर के दूसरे सिनेमाघरों जैसे नोवेलटी और शुभम सिनेमा में भी टिकट की कीमतें काफी किफायती रखी गई हैं, जहां दर्शक 100 से 400 रुपये के बीच फिल्म का आनंद ले सकते हैं.

सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि पटना में भी 'धुरंधर 2' को सस्ते में देखने का मौका मिल रहा है. यहां कृष्णा टॉकीज में टिकट 120 रुपये से शुरू होकर 150 रुपये तक जाती है. वहीं वीना थिएटर में टिकट 130 से 150 रुपये के बीच है. हालांकि, कुछ मल्टीप्लेक्स जैसे सिटी सिने कैफे और सुशील प्लाजा में टिकट की कीमत 200 रुपये तक पहुंच रही है, फिर भी ये बड़े शहरों के मुकाबले काफी कम है.

फिल्म की बात करें, तो इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, और इसमें रणबीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कई बड़े सितारे भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

बहरहाल, 'धुरंधर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. जहां एक ओर कुछ शहरों में टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर सस्ती टिकट मिलने से सिनेमाघरों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगीं हैं. यही वजह है, कि ये फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करती नजर आ रही है.

First published on: Mar 19, 2026 10:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.