---विज्ञापन---
Shah Rukh Khan से आगे निकले Ranveer Singh, क्या Aamir Khan को पछाड़ पाएंगे ‘धुरंधर 2’ स्टार?

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समाय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं. महज 7 दिन के अंदर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. बॉक्स ऑफिस पर अपनी धुआंधार कमाई से फिल्म ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करती नजर आ रही है. फिल्म ने अपनी धुआंधार कमाई से शाहरुख खान की जवान और रणबीर कपूर की एनिमल को भी पछाड़ दिया है.

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने अपनी धुआंधार कमाई से बड़े-बड़े स्टार्स को अकेले टक्कर दे डाली है. महज 7 दिन में ‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया और अब अभी सिनेमाघरों में दहाड़ रही है.

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2' अब तक तमाम बिग बजट फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी हैं जैसे शाहरुख खान की ‘पठान' ‘जवान', रणबीर कपूर की ‘एनिमल', सनी देओल की ‘बॉर्डर 2'. लेकिन अब भी कुछ इंडियन फिल्में ऐसी हैं, जिनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘धुरंधर 2' को लंबी पारी खेलनी पड़ेगी.

हम बात कर रहे हैं आमिर खान स्टार फिल्म दंगल की, जो बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में सबसे ऊपर है. 2016 में आई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था.

‘दंगल' ने वर्ल्डवाइड 2070.3 करोड़ का कलेक्शन किया था, हालांकि ‘धुरंधर 2' ने 8 दिन में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि, क्या रणवीर सिंह आमिर खान की फिल्म को मात दे पाते हैं या नहीं.

आमिर खान की दंगल के अलावा रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2' और प्रभास की ‘बाहुबली 2' का भी रिकॉर्ड तोडना पड़ेगा. दोनों ही फिल्मों ने वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन किया था. ‘बाहुबली 2' ने दुनियाभर में 1,788.06 करोड़ कमाए थे और ‘पुष्पा 2' ने 1,742 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे इंडियन बॉक्स ऑफिस की सबसे कमाऊ फिल्म बनने के लिए ‘धुरंधर 2' को इन आंकड़ों को भी पार करना होगा.