---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ देखकर पैरों तले खिसकी रियल ‘जमील जमाली की जमीन’, बोले- ‘ल्यारी नहीं…’

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' हर दिन रिकॉर्ड बना रही है, और दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब हो रही है, फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर हर एक किरदार की जमकर तारीफे हो रही हैं,ऐसा ही फिल्म का एक किरदार है, जिसकी खूब सराहना देखने को मिल रही है, लेकिन सरहद पार बैठे इस शख्स को ये नगवार गुर रहा है, आइए डीटेल में समझते हैं, क्या है पूरा मामला... 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया, और अब 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है. एक्शन, ड्रामा और ट्विस्ट से भरी इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन फिल्म के एक किरदार को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है.

फिल्म में दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने जमील जमाली का रोल निभाया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. खास बात ये है, कि पहले पार्ट में जहां ये किरदार हल्के-फुल्के अंदाज में दिखा था, वहीं दूसरे पार्ट में इसे काफी अहम और दमदार बनाया गया है.

कई लोग तो इसे फिल्म का असली सरप्राइज हीरो तक बता रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तान के नेता नबील गबोल इस किरदार से खुश नहीं हैं. उनका दावा है, कि फिल्म में दिखाया गया जमील जमाली उन्हीं से प्रेरित है, लेकिन उनकी छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है.

उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा, कि फिल्म में ल्यारी इलाके को आतंकवाद का अड्डा दिखाना पूरी तरह गलत है. नबील गबोल के मुताबिक, एक समय पर ल्यारी में गैंग वॉर जरूर हुई थीं, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. आज वहां क्राइम रेट काफी कम है, और माहौल सुरक्षित है.

उन्होंने ये भी कहा, कि फिल्म में दिखाए गए, कई सीन हकीकत से बिल्कुल अलग हैं, और इसमें मिर्च मसाला ज्यादा डाला गया है. यही नहीं, उन्होंने फिल्म में अपने कथित परिवार से जुड़े हिस्सों पर भी सवाल उठाए.

उनका कहना है, कि फिल्म में जमील जमाली की बेटी की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है, और इसका असल जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है. वहीं, इस पूरे विवाद पर राकेश बेदी पहले ही सफाई दे चुके हैं. उन्होंने साफ कहा है, कि उनका किरदार किसी एक शख्स पर आधारित नहीं है.

उन्होंने कहा, कि कई अलग-अलग लोगों से प्रेरणा लेकर इस रोल को तैयार किया गया है. बहरहाल, अब फिल्म की सफलता के बीच ये विवाद भी सुर्खियों में है. जहां एक तरफ दर्शक धुरंधर 2 को एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ असल जिंदगी से जोड़कर देखे जा रहे किरदार पर उठे सवाल चर्चा में हैं.