---विज्ञापन---
Dhurandhar 2: हमजा नहीं बल्कि ये शख्स लूट ले गया सारी लाइमलइट, पहले रहमान डकैत की चमकी थी किस्मत

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है. फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने इसे चर्चा में रखा है, लेकिन हैरानी की बात ये है, कि इस बार दर्शकों का दिल किसी हीरो या मेन विलेन ने नहीं, बल्कि एक साइड किरदार ने जीत लिया है. आइए जानते हैं, वो कौन है?

फिल्म के पहले पार्ट में जहां रहमान डकैत ने सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं इस बार उसका चचेरा भाई उजैर बलूच सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. खासकर फिल्म के क्लाइमेक्स के बाद से उजैर को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

कहानी के अहम मोड़ पर दिखाया जाता है, कि हमजा की सच्चाई पाकिस्तान में उजागर हो जाती है. ऐसे में उसे बचाने के लिए एक बड़ा गेम खेला जाता है. इसी दौरान हमजा चालाकी से उजैर बलूच का नाम आगे कर देता है, और देखते ही देखते उजैर इंडियन स्पाई बना दिया जाता है, वो भी बिना कुछ किए...

यही ट्विस्ट दर्शकों को चौंका देता है. सोशल मीडिया पर लोग उजैर को बेचारा बताकर उसके सपोर्ट में मजेदार मीम्स बना रहे हैं. कई यूजर्स उसकी हालत को अपनी जिंदगी से जोड़ते नजर आ रहे हैं, जहां बिना गलती के फंस जाना एक आम बात बन चुकी है.

दिलचस्प बात ये है, कि उजैर भले ही निगेटिव दुनिया से जुड़ा किरदार हो, लेकिन दर्शक उससे इमोशनली कनेक्ट कर पा रहे हैं. उसकी बेबसी और अचानक फंस जाने वाली स्थिति लोगों को रिलेटेबल लग रही है. यही वजह है, कि फिल्म का असली हीरो या मास्टरमाइंड हमजा पीछे छूट गया, और उजैर चर्चा का केंद्र बन गया.

जहां हमजा को एक चालाक और प्लानिंग करने वाला किरदार दिखाया गया है, वहीं उजैर की मासूमियत और अनजाने में फंस जाना दर्शकों को ज्यादा इंप्रेस कर गया. यही फर्क सोशल मीडिया में साफ नजर आ रहा है.

बहरहाल, धुरंधर 2 ने एक बार फिर साबित कर दिया है, कि कभी-कभी फिल्म का सबसे छोटा किरदार भी सबसे बड़ा स्टार बन सकता है. बस उसमें दर्शकों से जुड़ने की ताकत होनी चाहिए, जो उजैर बलूच ने अपने किरदार से सबको साबित कर दी.