---विज्ञापन---
‘पीछे हटना…’ ‘टॉक्सिक’ पर ये क्या बोल गए Dhurandhar 2 के ‘जमाल जमाली’, कह डाली इतनी बड़ी बात

Dhurandhar 2 Rakesh Bedi on 'Toxic': रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में आज यानी 19 मार्च 2026 को रिलीज हो गई है. लेकिन फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक पेड-प्रीव्यू रखा, जिससे फिल्म ने कुछ ही घंटों में करोड़ों रुपये कमाए. लोगों के बीच फिल्म को लेकर इस तरह की दीवानगी देखने के बाद हर कोई हैरान है. इसी बीच 'धुरंधर 2' के 'जमाल जमाली', यानी एक्टर राकेश बेदी, ने 'टॉक्सिक' पर एक बड़ा बयान दिया है.

फिल्म 'धुरंधर 2' में 'जमाल जमाली' का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने हाल ही में अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू में लोगों के बीच 'धुरंधर: द रिवेंज' का क्रेज देखने के बाद अपनी खुशी जाहिर की. इसके साथ ही उन्होंने दूसरी फिल्मों के हटने पर भी बात की.

फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होने वाली दूसरी फिल्मों के रिलीज डेट बदले जाने पर राकेश ने कहा, 'जहां तक बात है दूसरी फिल्मों के पीछे हटने की, तो मैं इसे बिल्कुल भी डर नहीं कहूंगा.'

राकेश ने आगे कहा, 'ये डर नहीं है बल्कि समझदारी है, यह बिजनेस है. जब लोगों के बीच किसी एक फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है, तो ऐसी स्थिति में लोग सोचते हैं कि अभी क्यों टकराना.' मालूम हो कि यश की 'टॉक्सिक' भी 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को बदलकर 4 जून कर दिया गया.

राकेश ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा, 'इस तरह की स्थिति में मेकर्स थोड़ा इंतजार करते हैं और जब मैदान खाली होगा तब सिनेमाघरों में आते हैं. यह एक स्ट्रेजिक मूव है और इस इंडस्ट्री में बने रहने के लिए इस तरह की रणनीति बहुत जरूरी है.'

आखिर में राकेश बेदी ने कहा, इंडस्ट्री में इतने साल काम करने के बाद भी, जब आज उनकी फिल्म रिलीज होती है, तो उन्हें वही एक्साइटमेंट और वही घबराहट महसूस होती है, जो उन्हें पहले हुआ करती थी.

इसके साथ ही राकेश बेदी ने ये कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में किसी फिल्म के लिए लोगों के बीच ऐसा जूनून नहीं देखा है. उन्होंने कहा, 'लोग बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए.'