---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ डायरेक्टर आदित्य धर की सबसे थ्रिलिंग हॉरर फिल्म, Netflix पर मचा रही कहर

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. सिनेमाघरों में उतरते ही इस फिल्म ने तहलका महका मचा दिया है. मात्र 24 घंटे के अंदर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर नया इतिहास रच दिया है. अगर आप घर पर है और कुछ शानदार देखना चाहते हैं, तो आप आदित्य धर की ये शानदार हॉरर थ्रिलर फिल्म घर बैठे Netflix पर देख सकते हैं.

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस 2 घंटे की हॉरर थ्रिलर फिल्म को ‘धुरंधर’ आदित्य धर ने ही प्रोड्यूस की है. ये एक ऐसी फिल्म हैं, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हॉरर और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.

खास बात ये है कि इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म की शुरुआत बारामूला शहर में रहस्यमई तरीके से एक छोटे बच्चे के गायब होने से होती है. कश्मीर की वादियों में बुनती इस फिल्म में आगे कई अजीब घटनाएं देखने को मिलती है.

उस लड़के की तरह ही शहर में और भी बच्चे गायब होते हैं. इस मामले में पुलिस की स्पेशल टीम काम करती है और इसके पीछे छिपे राज को उजागर करने का काम करती है. लेकिन आगे की कहानी हटकर है. पोलिसवाले के घर आत्माओं का साया है, जो अपने अंदर एक बहुत बड़ा रहस्य समेटे है.

हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म बारामूला (Baramulla) की, जिसमें मानव कौलऔर भाषा सुंबली लीड रोल में हैं. फिल्म के अंत में भयानक खुलासा होता है. इसकी कहानी आतंकवाद और कश्मीर पंडितों के नरसंहार के कनेक्शन को जोड़ती है.

इसका क्लाइमैक्स देख आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. अगर आप हॉरर, सुपरनैचरल फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘बारामूला’ आपको बेहद पसंद आएगी. इसे आप जब चाहे आराम से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स देख सकते हैं.

First published on: Mar 19, 2026 10:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.