Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 के आखिरी सीन में बड़ा धमाका करने वाले हैं आदित्य धर? फैंस को दे डाली ये चेतावनी

Aditya Dhar On Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' का जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है, जब से 'धुरंधर' देखी है, फैंस को उसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार रहा है, और अब उनके इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं, सिनेमाघरों में एक बार फिर तूफान उठने वाला है, जिसकी आंधी बॉक्स ऑफिस पर नजर आएगी. साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल 'धुरंधर: द रिवेंज' अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच त क्रेज देखते ही बन रहा है. कई शहरों में तो 18 मार्च की शाम से ही इसके पेड प्रीव्यू शोज शुरू हो चुके हैं.

इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने रिलीज से ठीक पहले एक ऐसा इशारा कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. आदित्य धर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया.

उन्होंने कहा, कि जब 5 दिसंबर 2025 को 'धुरंधर' का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, तब उन्होंने नहीं सोचा था, कि लोग इसे इतना प्यार देंगे. उनके मुताबिक, दर्शकों ने फिल्म को सिर्फ देखा ही नहीं, बल्कि उसे महसूस किया और उसकी छोटी-छोटी बारीकियों पर भी ध्यान दिया.

लेकिन इस नोट में सिर्फ आभार ही नहीं था, बल्कि एक खास अपील भी छिपी थी. डायरेक्टर ने फैंस से हाथ जोड़कर गुजारिश की है, कि फिल्म देखने के बाद उसके स्पॉइलर सोशल मीडिया पर शेयर न करें. उनका कहना है कि किसी भी फिल्म का असली मजा बड़े पर्दे पर ही आता है, और अगर पहले से कहानी का खुलासा हो जाए, तो बाकी दर्शकों का एक्सपीरियंस खराब हो सकता है.

सबसे दिलचस्प बात उनके पोस्ट का आखिरी हिस्सा रहा. आदित्य धर ने साफ तौर पर कहा, कि फिल्म खत्म होते ही सीट छोड़कर न जाएं, बल्कि पूरे क्रेडिट्स खत्म होने तक इंतजार करें. उनके इस इशारे ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है.

माना जा रहा है, कि फिल्म के आखिर में कोई बड़ा पोस्ट क्रेडिट सीन रखा गया है, जो शायद 'धुरंधर 3' की ओर इशारा करता है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि 'धुरंधर 2' सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही धमाका करती है, या अपने आखिरी सीन से भी फैंस को बड़ा सरप्राइज देती है.

First published on: Mar 18, 2026 04:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.