---विज्ञापन---
Dhurandahr 2 ने कनाडा में वो किया, जो कभी किसी विदेशी फिल्म ने नहीं किया, थिएटर्स में पहली बार हुआ ऐसा दर्शक भी हैरान!

Dhurandhar 2 यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी जबरदस्त चर्चा में है. खासतौर पर कनाडा में इस फिल्म ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जो वहां पहले कभी किसी विदेशी फिल्म के साथ नहीं हुआ था. चार घंटे लंबी इस फिल्म के लिए थिएटर्स में 15 मिनट का इंटरवल रखा गया, जिसने दर्शकों को चौंका भी दिया और खुश भी कर दिया.

आमतौर पर कनाडा के सिनेमाघरों में इंटरवल की परंपरा नहीं होती. फिल्म शुरू होती है, तो बिना रुके खत्म होती है, लेकिन 'धुरंधर 2' की लंबी रनटाइम को देखते हुए, थिएटर चेन Cineplex को ये फैसला लेना पड़ा. जैसे ही फिल्म के बीच ब्रेक हुआ, दर्शक अपनी सीटों से उठे, बाहर गए, बातचीत की और इस एक्सपीरियंस को एंजॉय किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है, कि दर्शक इस इंटरवल से काफी खुश हैं. इंस्टाग्राम यूजर Journey with Shefali ने वीडियो शेयर करते हुए, लिखा कि उन्होंने अपने 20 साल के एक्सपीरियंस में कनाडा में ऐसा पहली बार देखा है. वीडियो में लोग हंसते-मुस्कुराते नजर आए, और कुछ तो इसे इंडियन सिनेमा का असली मजा भी बता रहे हैं.

दिलचस्प बात ये है, कि कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि 90 और 2000 के दशक में कनाडा में बॉलीवुड फिल्मों के दौरान इंटरवल हुआ करता था, लेकिन बाद में ये प्रथा खत्म हो गई. अब 'धुरंधर 2' ने एक तरह से उस पुराने अनुभव को फिर से जिंदा कर दिया है.

फिल्म की बात करें. तो इसमें रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं. सभी ने अपने-अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड बना रही है. पहले ही दिन करीब 102 करोड़ की कमाई के साथ ये साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है.

बहरहाल, 'धुरंधर 2' सिर्फ कहानी या स्टारकास्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपने अनोखे सिनेमाई अनुभव की वजह से भी दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है. ये फिल्म हर एक नए दिन के साथ कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है, तो कई नए रिकॉर्ड बना रही है, जिसमें एक ये रिकॉर्ड भी शामिल हो गया है.