Saturday, 21 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, ये सीक्वल फिल्में भी ओपनिंग डे पर तोड़ चुकी हैं रिकॉर्ड्स

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. फिल्म हाल ही में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से ही लोगों के बीच इसको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म रिलीज के बाद इसके हर एक सीन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

धुरंधर 2: इतना ही नहीं धुरंधर 2 ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 102 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. साथ ही पेड़ प्रीव्यू में इसने 43 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर मूवी ने 145.55 करोड़ का कलेक्शन किया. यह पहली बार है जब किसी बॉलीवुड मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर इतना कलेक्शन किया है. हालांकि इसके अलावा भी तमाम ऐसी फिल्में है, जिन्होंने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है.

केजीएफ 2: यश स्टारर फिल्म केजीएफ 2 ने भी ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म ने पहले दिन भारत में 134 करोड़ की कमाई की थी. जिसमें से सबसे ज्यादा कमाई हिंदी में 53.95 करोड़ हुई थी.

बाहुबली 2 द कंक्लूजन : साउथ स्टार प्रभास स्टारर फिल्म बाहुबली 2 द कंक्लूजन ने भी ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे. फिल्म ने पहले दिन 121 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. साथ ही हिंदी में 41 करोड़ रुपये कमाए थे.

पुष्पा 2: अल्लू अर्जुन स्टारर सीक्वल फिल्म पुष्पा 2 का नाम भी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 164 करोड़ तक का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने दुनिया भर में 280 करोड़ तक की कमाई की थी और सबसे ज्यादा कमाई इसने ओपनिंग डे पर तमिल भाषा में कमाए थे, जो कि 95 करोड़ था.

गदर 2: सनी देओल स्टारर 2023 की फिल्म गदर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद तहलका मचाया था. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में 47.32 करोड़ का कलेक्शन किया था.

स्त्री 2: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में 54 से 55 करोड़ तक का कलेक्शन किया था.

First published on: Mar 21, 2026 12:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.