---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 रिलीज से पहले Ranveer Singh का बड़ा सरप्राइज! फैंस के बीच पहुंचकर इस चीज का किया बड़ा दावा

Dhurandhar 2 Movie: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज से ठीक पहले रणवीर ने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया, जब वो अचानक उनके बीच पहुंच गए. इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह ने न सिर्फ अपनी मौजूदगी से माहौल बना दिया, बल्कि फैंस का दिल भी जीत लिया. उन्होंने स्टेज पर आते ही फिल्म के पहले पार्ट 'धुरंधर' को मिली जबरदस्त सफलता के लिए दर्शकों का दिल से आभार जताया. रणवीर ने कहा कि उनकी फिल्म को जो प्यार मिला, उसमें फैंस का सबसे बड़ा योगदान है.

इस मौके पर रणवीर ने पूरी टीम की तरफ से दुनियाभर के दर्शकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, कि फैंस के सपोर्ट के बिना ये सक्सेस मुमकिन नहीं थी. उनकी बातों से साफ झलक दिखा, कि वो इस फ्रैंचाइज़ी को लेकर कितने इमोशनल और एक्साइटेड हैं.

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बड़े दावे की हो रही है, जो उन्होंने 'धुरंधर 2' को लेकर किया. रणवीर ने साफ कहा, 'मैं इतना बता दूं कि अब इंडियन सिनेमा का मुस्तकबिल 'धुरंधर: द रिवेंज' तय करेगा.' उनके इस कॉन्फिडेंस ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है.

वहीं फिल्म की बात करें, तो इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. वहीं स्टारकास्ट में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दमदार नाम शामिल हैं, जो फिल्म को और भी खास बनाते हैं. बहरहाल, इवेंट के दौरान रणवीर ने फिल्म के म्यूजिक की भी जमकर तारीफ की.

उन्होंने म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव को बेहद टैलेंटेड बताया और कहा कि फिल्म का म्यूजिक इसकी जान है. हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'आरी आरी' भी फैंस के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है. 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जबकि 18 मार्च को इसका पेड प्रीव्यू रखा गया है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि रणवीर सिंह का ये बड़ा दावा बॉक्स ऑफिस पर कितना सच साबित होता है.