---विज्ञापन---
‘इंटरनेशनल स्वैग… बदला हो…’ रणवीर की फिल्म देख दंग रह गए सितारे, ‘पुष्पाराज’ और प्रीति ने कही ये बात

Celebs Reactions on Dhurandhar 2 बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आखिरकार 3 महीने के लंबे इंतजार के बाद दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. पहले दिन फिल्म के सारे शो हाउसफुल रहे हैं. फिल्म देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. ऐसा ही हाल फिल्मी सितारों का भी है. दरअसल, बीती शाम फिल्मी दुनिया के लोगों के लिए 'धुरंधर: द रिवेंज' की स्क्रीनिंग रखी गई. रणवीर की फिल्म देखकर खुद फिल्मी दुनिया के सितारे दंग रह गए.

'पुष्पा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले स्टार अल्लु अर्जुन ने 'धुरंधर: द रिवेंज' को देखने के बाद सोशल मीडिया पर दिल खोलकर इसकी तारीफ की, जहां उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी 'धुरंधर 2' देखी. देशभक्ति, वो भी पूरे स्वैग के साथ. एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी. इसमें कई ऐसे पल हैं जिन पर ज़ोरदार तालियां बजेंगी! पूरी टीम को बधाई.'

वहीं, प्रीति जिंटा ने लिखा, 'अभी-अभी 'धुरंधर 2' देखी और मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि 'बदला हो तो धुरंधर जैसा, वरना हो ही नहीं.' डायरेक्शन, एक्टिंग, म्यूज़िक, एडिटिंग, कहानी, कास्टिंग और बाकी हर डिपार्टमेंट जबरदस्त है.'

एक्टर कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'धुरंधर: द रिवेंज' हर एकदम जबरदस्त है. आदित्य धर ने एक यादगार सिनेमाई एक्सपिरियंस बनाया है और रणवीर सिंह ने तो धमाल ही मचा दिया है। इसे जरूर देखें!'

वहीं, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की दिल खोलकर तारीफ की और लिखा, 'सच में हैरान कर दिया, आदित्य धर! जबरदस्त, रणवीर सिंह....'

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने भी 'धुरंधर 2' की खूब तारीफ की. उन्होंने लिखा, 'धुरंधर 2' देखने के बाद, हर तरह से मुझ पर इसका प्रभाव पड़ रहा है. इसका साइक्लोजी ऑडियो विजुअल बहुत ही शानदार है.'