---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 के महंगे टिकट से हुए परेशान? तो नोएडा दिल्ली के इन सिनेमाघरों में मिल रहे हैं सस्ते टिकट, अभी कर लें बुक

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है. वहीं, अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट यानी कि धुरंधर द रिवेंज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाला है और फिल्म के पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू हो जाएंगे. इतना ही नहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और लोग लगातार इसके पहले दिन के शोज के टिकट बुक कर रहे हैं. लगातार देश भर में पहले दिन के शोज फुल नजर आ रहे हैं.

धुरंधर 2 का क्रेज इतना है कि इसके पहले दिन के शो दिल्ली एनसीआर में भी फुल दिख रहे हैं. सुबह, दोपहर और शाम के शोज की टिकटें धड़ल्ले से बिक रही हैं. हालांकि बहुत सी जगहों पर फिल्म के टिकट 1500 से भी ज्यादा हैं. लेकिन आज हम आपको दिल्ली एनसीआर के कुछ ऐसे थिएटर्स के बारे में बताएंगे, जहां पर सस्ती टिकट मिल रही हैं. तो चलिए जानते हैं.

बुक माय शो के मुताबिक दिल्ली के द्वारका के पीवीआर वेगाज में सुबह के शोज पूरी तरह से फुल हो चुके हैं. यहां पर टिकट की प्राइस 200 रुपये है. जिन्हें आप बुक कर सकते हैं. क्योंकि दोपहर के शो अभी भी खाली है. इसमें से 2:05, 4.35, 6:50, 9:20 और 11:35 के शोज में टिकट मौजूद है.

इसके अलावा दिल्ली के सिनेपोलिस, पेसिफिक एसपी 2 में भी धुरंधर के 11: 15 के शोज की टिकट मौजूद हैं. वहीं सुबह से लेकर रात 11:30 तक भी टिकट अवेलेबल हैं. जिनकी प्राइज सिर्फ 200 रुपये है. साथ ही दिल्ली के पीवीआर सिलेक सिटी वॉक में भी सुबह से रात तक के शोज की टिकट मौजूद है और इनका प्राइस भी सिर्फ 200 रुपये है. इसके अलावा सिनेपोलिस डीएलएफ एवेन्यू साकेत में शाम 5 बजे के बाद के शोज की टिकट अभी भी अवेलेबल है और इनका प्राइज सिर्फ 200 रुपये है. इतना ही नहीं धुरंधर 2 के शोज की सस्ती टिकट आईएनओएक्स पैसिफिक मॉल जसोला, , आईएनओएक्स नेहरू प्लेस , सिनेपोलिस: यूनिटी वन मॉल रोहिणी, सिनेपोलिस: वी3एस ईस्ट सेंटर न्यू में भी मिल रही हैं.

नोएडा को लेकर बात करें तो पीवीआर सुपरप्लेक्स लॉजिक्स में सबसे सस्ती टिकट मिल रही हैं. यहां पर सुबह से लेकर रात तक के शोज अवेलेबल है और इनकी टिकट प्राइस सिर्फ 200 रुपये है. नोएडा के वेव पीवीआर में भी 200 रुपये की टिकट मौजूद हैं. वहीं, गुरुग्राम के पेप्सी पीवीआर एम्बियंस में भी शोज अवेलेबल हैं और इनकी टिकट प्राइस भी 200 रुपये है.

धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो यह फिल्म 2025 की धुरंधर की सीक्वल है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. साथ ही संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी दिखाई देंगे. बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना भी नजर आए थे और रहमान डकैत का उनका रोल जबरदस्त हिट रहा था. लोगों को उनका यह किरदार काफी पसंद आया था. हालांकि वह दूसरे पार्ट में नजर आएंगे, क्योंकि फिल्म के पहले पार्ट में उनके रोल की मौत हो जाती है.

First published on: Mar 16, 2026 06:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.