Saturday, 21 March, 2026

---विज्ञापन---

असल में संजय दत्त का जबरा फैन था ‘धुरंधर 2’ वाला चौधरी असलम, ‘खलनायक’ देखने के बाद किया था ये काम

Dhuranthar 2 ने रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया है, फिल्म ने एक नहीं कई रिकॉर्ड्स न सिर्फ ब्रेक किए, बल्कि कई नए रिकॉर्ड भी बना लिए है, फिल्म के हर एक किरदार की अहमियत और उनकी मेहनत साफ नजर आ रही है, जिन्हें दर्शकों से भर-भरकर प्यार मिल रहा है, आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' गदर काट रही है. फिल्म ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया. रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म के बाकी किरदार भी खूब चर्चा में हैं. इन्हीं में से एक है संजय दत्त का निभाया हुआ एसपी चौधरी असलम का रोल.

फिल्म में संजय दत्त ने पाकिस्तान के बहादुर पुलिस ऑफिसर चौधरी असलम का किरदार निभाया है, जो असल जिंदगी में भी काफी चर्चित रहे थे. खास बात ये है, कि उनके इस रोल को न सिर्फ दर्शकों ने पसंद किया, बल्कि असलम की पत्नी नूरीन ने भी माना कि संजय दत्त में उन्हें अपने पति की झलक दिखी.

अब इस किरदार से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है. दरअसल, एक पॉडकास्ट में एक्स जर्नालिस्ट अनिरुद्ध मित्रा ने बताया, कि चौधरी असलम खुद संजय दत्त के बहुत बड़े फैन थे. इतना ही नहीं, उन्हें लोग 'बाबा-कॉप' के नाम से भी बुलाते थे.

'बाबा-कॉप' नाम पड़ने की वजह भी काफी दिलचस्प है. बताया गया, कि चौधरी असलम ने 'खलनायक' देखने के बाद संजय दत्त को पसंद करना शुरू किया था. वहीं इंडस्ट्री में संजय दत्त को बाबा कहा जाता है, इसलिए उनके फैन होने की वजह से असलम को बाबा-कॉप कहा जाने लगा.

अनिरुद्ध मित्रा के मुताबिक, चौधरी असलम को यारों का यार जैसे नामों से भी पुकारा जाता था. ये सारी बातें इस ओर इशारा करती हैं, कि फिल्म में किरदारों को कितनी बारीकी से गढ़ा गया है. आदित्य धर की इस पीक डिटेलिंग की अब जमकर तारीफ हो रही है.

बहरहाल, फिल्म देखने वाले दर्शक भी अब इस कनेक्शन को नोटिस कर रहे हैं, और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा कर रहे हैं. यही वजह है, कि 'धुरंधर 2' सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि रियल लाइफ इंस्पिरेशन और डिटेलिंग के लिए भी सराही जा रही है.

First published on: Mar 21, 2026 11:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.