---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 की वो हीरोइन, जिसके पिता ने कभी रेलवे स्टेशन पर गुजारी रात, बेटी ने पहली फिल्म से ही पूरा बाॅलीवुड हिला डाला

Dhurandhar 2 Actress: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का पूरी दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. वहीं 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. फिल्म में रणवीर सिंह सहित संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. आज हम आपको इस फिल्म की एक ऐसी हीरोइन से मिलवा रहे हैं, जिनके पिता भी फिल्मी दुनिया के बहुत बड़े स्टार है. वहीं अपने संघर्ष के दिनों में एक्ट्रेस ने पिता को खाली पेट स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ी थी.

हम बात कर रहे हैं ‘धुरंधर' की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन की. ‘धुरंधर' में तारीफें बटोर रहीं सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन भी जाने-माने एक्टर हैं. सारा के पिता 'सीक्रेट सुपरस्टार, 'डियर कॉमरेड' और 'राउडी राठौर' जैसी फिल्मों में शानदार काम कर चुके हैं. हालांकि, अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी संघर्ष किया.

आज उनकी बेटी सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 से पूरी दुनियाभर में नाम कमा रही है. यही कारण है कि राज अर्जुन भी सुर्खियों में हैं. एक इंटरव्यू के दौरान राज ने 'धुरंधर' में बेटी सारा की तारीफ की और कहा कि मुश्किल के दिनों में वह उनके लिए प्रेरणा रहीं.

सारा के पिता राज अर्जुन भोपाल में पैदा हुए. उनके पिता का क्रॉकरी का बिजनेस था. पापा चाहते थे कि वो भी इसी बिजनेस में नाम आगे बढ़ाए, लेकिन राज हमेशा से एक्टर बनना चाहते थे. इसी जिद ने उन्हें मुंबई पहुंचा दिया और राज ने फिल्मों के लिए चप्पलें घिसीं और कभी रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी.

मुंबई आने के बाद राज अर्जुन का असली स्ट्रगल शुरू हुआ. बिजनेस परिवार से आने के बावजूद राज अर्जुन को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ा, फिल्में पाने के लिए खूब चप्पलें घिसनी पड़ीं.

'दैनिक भास्कर' को दिए एक इंटरव्यू में राज ने बताया था कि जब वो मुंबई में एक पीजी में रहते थे, तो एक रात एक्टर कुमुद मिश्रा के घर गए थे. लेकिन लौटने में देर हो गई, जिसके कारण उन्हें पीजी में घुसने नहीं दिया गया. तब राज अर्जुन को मजबूरी में रेलवे स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ी थी.

बात करें राज अर्जुन की बेटी सारा कि, तो सारा अर्जुन आज भारत की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं. बचपन से ही उन्होंने विज्ञापन फिल्मों में काम किया है. गुल्टे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सारा भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकी हैं. सिर्फ 18 की उम्र (साल 2023) में सारा ने 10 करोड़ रुपए कमा लिए. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, सारा अर्जुन की पहली लीड बॉलीवुड फिल्म है, जिससे उन्होंने जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिल रही है.