Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म के 7 राज हिला देंगे दिमाग, पीएम मोदी से लेकर भारत में ISI कनेक्शन तक, हर एक सीन खड़े कर देगा रोंगटे

Dhurandhar 2 Ranveer Singh Film 7 Secrets: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफोस पर नोटों की बारिश करना भी शुरू कर दिया है. बुधवार शाम से रणवीर सिंह की फिल्म का पेड-प्रिव्यू ने तो मानों जैसे तूफान ला दिया हो, थिएटरों में फैंस की भीड़ और एवांस बुकिंग ने पहले ही कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं, अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो आइए आपको बताते हैं, फिल्म से जुड़े वो राज जो आपको थिएटर तक जाने को मजबूर कर देंगे. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त चर्चा में है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. एक्शन, पॉलिटिक्स और अंडरवर्ल्ड के तड़के के साथ फिल्म में कई ऐसे सीक्रेट छिपे हैं, जो इसे और भी दिलचस्प बना देते हैं. फिल्म की कहानी सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. चलिए जानते हैं, फिल्म के 7 बड़े राज, जो दर्शकों को हैरान कर रहे हैं.

सबसे पहले, फिल्म में पाकिस्तान की राजनीति को दिखाने की कोशिश की गई है. एक सीन में नवाज शरीफ जैसा किरदार नजर आता है, जिसके साथ मुख्य किरदार हमजा की मौजूदगी कहानी को नया मोड़ देती है.

दूसरा बड़ा ट्विस्ट पाकिस्तान में बैठे आतंक नेटवर्क को लेकर है. फिल्म में दिखाया गया है, कि कैसे भारत के खिलाफ साजिशें रची जाती हैं, और इनका कनेक्शन बड़े स्तर तक जाता है, जिसे देखकर फैंस चौंक जाते हैं.

तीसरा और सबसे चर्चित सीन वो है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी से जुड़ा सीन दिखाया जाता है, इतने बड़े फैसले को कहानी में शामिल कर आदित्य धर ने इसे और भी रियलिस्टिक बनाने की कोशिश की है.

चौथा राज अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है. फिल्म में यूपी के माफिया अतीम अहमद को दिखाया गया है, जिसका सीधा कनेक्शन ISI कनेक्शन से होता है, जो हर कदम अपने आकाओं के इशारे पर उठाता है. इससे कहानी में सस्पेंस और बढ़ जाता है. फिल्म में दिखाया गया कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर इसपर ही पड़ता है.

पांचवा बड़ा खुलासा दाउद इब्राहिम जैसे अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ा है. फिल्म में उसे एक अलग और कमजोर रूप में दिखाया गया है, आपको जानकर हैरानी होगी, कि दाउद इब्राहिम ही हमजा का बड़े साहब है, जिसके इशारे पर पूरी दहशत का हामौल चलता है. जो दर्शकों के लिए नया एक्सपीरियंस लाता है.

इसके अलावा, फिल्म में एक खास गाना भी काफी चर्चा में है, जिसमें रणवीर सिंह का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. उनका किरदार 'हमजा' पूरी फिल्म में छाया रहता है. आखिरी और अहम पहलू ड्रग्स और टेरर नेटवर्क का भी फिल्म में दिखाया जाता है. इन मुद्दों को जोड़कर आदित्य धर ने कहानी को और भी गंभीर और वास्तविक बना दिया है.

फिलहाल, आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' एक फिल्म नहीं बल्कि रहस्यों और सस्पेंस से भरी एक ऐसी कहानी को दर्शकों तक पहुंचाया है, जिसने कई ऐसे राज से पर्दा उठाया है, जिसे शायद कोई एक साथ जोड़कर देख सकता है, बहरहाल, फिल्म दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखती है.

First published on: Mar 19, 2026 12:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.