Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

18 मार्च से बाॅक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, रिलीज से पहले फिल्म ने तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की चर्चा हर जगह हो रही है. फिल्म की दीवानगी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले ही तहलका मचा दिया है. इसका क्रेज पूरी दुनियाभर में देखने को मिल रहा है, वो भी इस तरह कि रिलीज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. वहीं अपने रिलीज से ठीक पहले फिल्म ने एक मामले में शाहरुख खान की 30 साल पुरानी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को इस समय दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. वहीं 18 मार्च को मेकर्स ने इसके पेड प्रीव्यू रखे हैं. एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म पहले से ही सबसे आगे चल रही है. वहीं हाल ही में इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड भी तोड़ा.

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में रिप्लेस कर दिया है, जिससे 30 साल पुरान रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया है.

धुरंधर 2 मुंबई के मशहूर मराठा मंदिर थिएटर में 30 साल से चल रही शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ पर भी भारी पड़ रही है. रणवीर सिंह की फिल्म की वजह से अब शाहरुख की फिल्म का टाइम भी बदलना पड़ा है.

दूसरी ओर एडवांस बुकिंग के मामले में धुरंधर 2 नया इतिहास रचती नजर आ रही है. माना जा रहा है कि रिलीज होते ही ये फिल्म कई तरह के रिकॉर्ड कायम करने वाली है. बड़ी बात ये है कि दर्शक इस फिल्म के लिए इस तरह उतावले हैं कि अब शो 24 घंटे चलाने की तैयारी की जा रही है. इसकी जबरदस्त डिमांड की वजह से ये सारे फैसले लिए गया हैं.

बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म की कमाई को लेकर कई तरह कायष लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और शानदार फिल्म के रूप में उभरकर आ सकती है.

First published on: Mar 17, 2026 08:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.