---विज्ञापन---
Dacoit X Review: जबरदस्त एक्शन, दिलचस्प लव स्टोरी और क्लाइमैक्स है असली जान, लोगों को कैसी लगी मृणाल की फिल्म

Dacoit X Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और साउथ स्टार अदिवि शेष की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डकैत' आखिरकार 10 अप्रैल, 2026 यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के शोर के बीच मृणाल और अदिवि की 'डकैत' का रिलीज होना अपने आप एक बड़ा चैलेंज हैं. फिल्म 'डकैत' रिलीज होते ही सिनेमाप्रेमियों ने थिएटर जा ये मूवी देखी. अब फिल्म का पहला शो देखने वाली ऑडियंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया है. चलिए जानते हैं कि लोगों को आखिरकार मृणाल और अदिवि की ये नई फिल्म कैसी लगी.

फिल्म 'डकैत' का पहला शो देखने वाले एक यूजर ने X पर लिखा, 'डकैत: इसे जबरदस्त स्कोर और एडिटिंग के लिए देखें, बाकी सब फीका लगता है. पहला हाफ ठीक-ठाक शुरू होता है लेकिन एक बनावटी लव स्टोरी के साथ लड़खड़ा जाता है जिसमें कनेक्शन की कमी है. यह इंटरवल से पहले के हिस्सों से इंटरवल तक कई स्टार्स की मौजूदगी के साथ आगे बढ़ता है, लेकिन सही कैरेक्टराइज़ेशन के बिना. फिल्म पूरी तरह से ट्रैक से भटक जाती है और एक सपाट नोट पर खत्म होती है. मृणाल ठाकुर ने अच्छा काम किया.'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'डकैत: एक्शन और इमोशन का एक जबरदस्त मेल, मजबूत विजुअल्स और साउंड डिजाइन के साथ, एक काफी दिलचस्प एक्शन और लव स्टोरी. हालांकि, कहानी कभी-कभी जानी-पहचानी सी लगती है, लेकिन कुछ बेहतरीन ढंग से पेश किए गए पल इसे दिलचस्प बनाए रखते हैं. अदिवि शेष पूरी तरह से जोरदार अंदाज में नजर आते हैं, और मृणाल अपनी परफॉर्मेंस से चौंका देती हैं.'

एक और यूजर ने लिखा, 'डकैत अपने टेक्निकल सबसे अलग और शानदार है. सिनेमैटोग्राफी, साउंड डिजाइन और ओवरऑल एस्थेटिक्स टॉप-नॉच हैं. क्लाइमेक्स सच में फिल्म का दिल है. अदिवी सेश ने डकैत के रूप में शानदार परफॉर्मेंस दी है.'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'डकैत पहला हाफ बढ़िया है. लव स्टोरी का सेटअप एवरेज है. कहानी कोई एकदम नई या हटके नहीं है, लेकिन उसे अच्छे से पेश किया गया है. ज्यादातर हिस्सा सेटअप बनाने में लगा है. एडिटिंग शानदार है, म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी भी अच्छी है. इंटरवल ठीक-ठाक है. दूसरे हाफ का जबरदस्त होना जरूरी है.'

एक और यूजर ने लिखा, 'डकैत: बहुत ज्यादा भरा हुआ! अत्याचार के माहौल में बुनी गई एक प्रेम कहानी, जिसका मकसद एक क्लासिक बदला-रोमांस थ्रिलर बनना है, लेकिन यह इतने सारे ट्विस्ट से भरी हुई लगती है कि वे ठीक से असर ही नहीं कर पाते.'