---विज्ञापन---
OTT पर चुपके से रिलीज हुई इस फिल्म ने मचाया तहलका, 24 घंटे के अंदर नंबर 2 पर कर रही ट्रेंड

ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते कई बड़ी फिल्में आती हैं, लेकिन असली बाजी वही मारती है जिसकी कहानी दर्शकों के दिल को छू जाए. इन दिनों प्राइम वीडियो पर एक छोटी सी तेलुगू फिल्म 'कपल फ्रेंडली' (Couple Friendly) ने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. महज 1 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी सफलता से पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर 'छप्परफाड़' कामयाबी- 14 फरवरी 2026 (वेलेंटाइन डे) को रिलीज हुई इस फिल्म से मेकर्स को उम्मीदें तो थीं, लेकिन रिस्पॉन्स उम्मीद से कहीं ज्यादा रहा. महज 1 करोड़ के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 13 दिनों में 13.57 करोड़ की कमाई कर ली. वर्ल्डवाइड इसका टोटल कलेक्शन 13.75 करोड़ रहा, जो इसे साल की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में खड़ा करता है.

प्राइम वीडियो पर आते ही नंबर 2 पर ट्रेंड- थिएटर में जलवा दिखाने के बाद, इस फिल्म को 13 मार्च को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम किया गया. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखते ही 'कपल फ्रेंडली' ने ऐसा तहलका मचाया कि महज 24 घंटों के भीतर यह टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 2 पर काबिज हो गई.

आज के दौर की आधुनिक प्रेम कहानी- फिल्म की कहानी आज के युवाओं के संघर्ष और उनके रिश्तों पर आधारित है. शिवा (संतोष सोभन) एक स्ट्रगलर है और मित्रा (मानसा वाराणसी) एक आईटी प्रोफेशनल है. इनकी मुलाकात एक 'बाइक पूलिंग ऐप' के जरिए होती है. कहानी इनकी दोस्ती, करियर के तनाव और फिर लिव-इन रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द खूबसूरती से बुनी गई है.

सस्पेंस और इमोशनल ट्विस्ट- निर्देशक अश्विनी चंद्रशेखर ने फिल्म को दो हिस्सों में बांटा है. पहला भाग जहां लाइट-हार्टेड और रोमांटिक है, वहीं दूसरे भाग में एक ऐसा इमोशनल ट्विस्ट आता है जो दर्शकों को हिलाकर रख देता है. यही ट्विस्ट इस फिल्म की जान है, जिसे जानने के लिए लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

शानदार कास्ट और रेटिंग- फिल्म में संतोष सोभन और मानसा वाराणसी की केमिस्ट्री को काफी सराहा गया है, वहीं योगी बाबू ने अपनी कॉमेडी से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं. फिल्म की सादगी और गहराई की वजह से इसे IMDb पर 7.1 की शानदार रेटिंग मिली है.