---विज्ञापन---

Cocktail 2 Cast Fees: रश्मिका मंदाना से लेकर शाहिद कपूर तक, ‘कॉकटेल 2’ में एक्टर-एक्ट्रेस ने चार्ज की इतनी फीस

Cocktail 2 Cast Fees: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू शो के साथ ही शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' का फर्स्ट लुक टीजर भी रिलीज किया जाएगा. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज करके ये जानकारी दी है. इसी बीच 'कॉकटेल 2' के कास्ट की फीस भी रिवील हो गई है.

'कॉकटेल 2' के मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया. इसके साथ ही मेकर्स ने कन्फर्म किया कि 18 मार्च को धुरंधर 2: द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू शो के साथ ही 'कॉकटेल 2' का फर्स्ट लुक टीजर भी रिलीज किया जाएगा.

जिला ऐप के अनुसार, 'कॉकटेल' का ये सीक्वल भी 'प्यार, दोस्ती और इमोशनल टकराव की कहानी होगी, जो इसकी ओजी की वाइब को आगे बढ़ाएगी. लेकिन इस बार किरदार सारे नए होंगे, जिन्हें ऑडियंस रोमांस, स्ट्रगल और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से गुजरते देखेगी.'

हालांकि, लीक हुई कहानी के अनुसार, शाहिद और रश्मिका एक कपल हैं, लेकिन कृति दिल ही दिल में रश्मिका से प्यार करती है. वह नहीं चाहती कि रश्मिका और शाहिद एक साथ रहें. आखिर में पता चलता है कि कृति एक लेस्बियन है और रश्मिका से प्यार करती है. ये कहानी कितनी सच है, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद पता चलेगा.

इसके साथ ही फिल्म 'कॉकटेल 2' के कास्ट की फीस की भी चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि 'कॉकटेल 2' के लिए कृति सेनन ने 15 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है.

शुरुआती खबरों के अनुसार, इस फिल्म के लिए सबसे ज़्यादा फीस पाने वाले एक्टर शाहिद कपूर हैं. बताया जा रहा है कि वो इसके लिए 35 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं.

खबर है कि वहीं, शादी के बाद पहली बार फिल्म में नजर आने जा रही है एक्ट्रेस रश्मिका ने इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस ली है.

First published on: Mar 14, 2026 12:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.