---विज्ञापन---

‘पहले सिर पकड़ा और फिर गर्दन…’ लाइवस्ट्रीम के दौरान गई इन्फ्लुएंसर की जान, सामने आई मौत की ये वजह

Chinese Influencer Wang Yi Fei Death: सोशल मीडिया वर्ल्ड से एक दिल दहला देने वाली बुरी खबर सामने आई है. जहां एक फेसम चाइनीज कंटेंट क्रिएटर वांग ये फेई (Wang Yi Fei) का निधन हो गया है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि वांग ये फेई की मौत लाइवस्ट्रीम के दौरान एक ब्रांड प्रमोशन करते हुई है. चलिए आपको इस पूरी घटना के बारे मे बताते हैं.

वांग ये फेई को उनके फैंस 'सिस्टर वांग झा' के नाम से जानते थे. सोशल मीडिया पर उनके लगभग 1.3 लाख फॉलोअर्स थे. इसके अलावा, वो चाइना के ऑनलाइन शॉपिंग लाइवस्ट्रीम के वर्ल्ड के फेमस इन्फ्लुएंसर थीं.

बताया जा रहा है कि वांग ये फेई की लाइवस्ट्रीम के दौरान अचानक तबियत खराब होने लगी. देखते ही देखते हालात बिगड़ने ली और फिर उनकी मौत हो गई. ये सारी घटना उनके फैंस लाइव देख रहे थे.

जिमू न्यूज और वीएनएक्सप्रेस इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, ये दुखद घटना 9 मार्च की सुबह हुई थी. इस दिन वांग ये फेई अपने रेगुलर लाइवस्ट्रीम के दौरान क्लोदिंग ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं.

लाइवस्ट्रीम के दौरान अचानक उन्हें तेज दर्द होने लगा. पहले उन्होंने अपना सिर पकड़ा और फिर अपनी गर्दन पकड़ी. उनके फैंस उन्हें दर्द से तड़पते और छटपटाते साफ देख रहे थे. सभी को दिख रहा था कि उन्हें काफी तकलीफ हो रही है.

इसी बीच किसी तरह उन्होंने अपने पास मौजूद कर्मचारियों को बुलाया और बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है. इसके बाद धीरे-धीरे उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई. उन्होंने दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया.

इसके बाद एम्बुलेंस बुलाई गई, और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की. लेकिन आखिर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खबरों के अनुसार, उनकी मौत सेरेब्रल हेमरेज के कारण हुई है.

First published on: Mar 15, 2026 12:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.