---विज्ञापन---

घर बैठे हो रहे हैं बोर? Netflix पर देख डालें ये 5 दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में

अगर आप भी सस्पेंस, थ्रिल, क्राइम और जबरदस्त ट्विस्ट से भरपूर कहानियां देखना पसंद करते हैं तो खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. इस लिस्ट में रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3', 'धुरंधर' से लेकर 'जाने जाना' तक शानदार फिल्मों का नाम शामिल है, जिनकी कहानी आपको आखिरी तक अपनी सीट से बांधे रखेंगी.

लिस्ट में सबसे पहला नाम डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी की फिल्म 'दो पत्ती' का है, जिसमें कृति सेनन डबल रोल में हैं. फिल्म में काजोल भी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी कृति सेनन के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति से काफी परेशान है. इसके आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म 'वध 2' की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म की कहानी एक जेल के इर्द-गिर्द घूमती है जहां एक दिन अचानक एक कैदी के लापता होने की खबर आती है. कुछ दिनों बाद लापता कैदी की लाश मिलती है, जिसके बाद पुलिस इस मामले को सुलझाती है. सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आप चौंक उठेंगे.

सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' अब नेटफ्लिक्स पर आ गई है. इस फिल्म से रानी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप नजर आई हैं, जो इंसाफ की एक बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

'जाने जान' की कहानी एक सिंगल मां और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से साथ मिलकर एक अपराध कर बैठती हैं. ऐसे में उन्हें सजा से बचाने में उनकी मदद उनका एक पड़ोसी करता है.

'रेड 2' एक बड़ी ही शानदार थ्रिलर-ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक बार फिर अमय पटनायक (अजय देवगन) की वापसी होती है. इस बार अमय का मुकाबला एक बहुत ही बड़े राजनेता से होता है. इस फिल्म की मजेदार और थ्रिलिंग कहानी देखकर आपका दिन बन जाएगा.

First published on: Apr 12, 2026 04:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.